{"_id":"6a0f63f0cfbbc9a37e028743","slug":"khhuiyan-toll-plaza-will-parchi-mukt-on-29-sirsa-news-c-128-1-svns1027-158734-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: 29 को खुईया टोल को पर्ची मुक्त करेंगे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: 29 को खुईया टोल को पर्ची मुक्त करेंगे किसान
Fri, 22 May 2026 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 22 May 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
किसानों से अपील करते हुए बीकेई के प्रदेशाध्यक्ष लखविंद्र सिंह औलख। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक भारत के आह्वान पर किसानों-मजदूरों की मांगों को लेकर पंजाब, हरियाणा तथा राजस्थान में क्रमवार तरीके से टोल प्लाजाओं को पर्ची मुक्त किया जा रहा है। इसी कड़ी में भारतीय किसान एकता 29 मई को खुईया टोल प्लाजा को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक पर्ची मुक्त करवाएगी। गांव-गांव जाकर किसानों से प्रदर्शन में पहुंचने की अपील की गई।
भारतीय किसान एकता के प्रदेशाध्यक्ष लखविंदर सिंह औलख ने बताया कि किसान आंदोलन भाग-1 एवं भाग-2 की शेष मांगों, किसान विरोधी कर-मुक्त व्यापार समझौतों के विरोध, बिजली संशोधन बिल 2025 तथा सीड्स बिल 2025 के विरोध सहित विभिन्न किसान-मजदूर मुद्दों को लेकर यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि डबवाली, कालांवाली और गोरीवाला तहसीलों के किसानों का खरीफ 2020 का बकाया मुआवजा तुरंत जारी किया जाए। इसके अलावा रोड़ी, कालांवाली, ओढ़ां तथा डबवाली क्षेत्र के खेतों में सिंचाई के लिए घग्गर नदी से फलड़ी नाला निकाला जाए तथा नहरी पानी की नियमित सप्लाई सुनिश्चित की जाए।
भारतीय किसान एकता ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में सुधार करने, किसानों की गेहूं का बकाया भुगतान जारी करने तथा किसानों-मजदूरों से जुड़े अन्य लंबित मुद्दों का समाधान करने की भी मांग उठाई है। लखविंदर सिंह औलख ने कहा कि खुईया टोल प्लाजा के नजदीकी गांव जलालआना के ग्रामीणों को भी आसपास के अन्य गांवों की तरह स्थायी रूप से टोल फ्री सुविधा दी जानी चाहिए।