{"_id":"688d00b4f06a62beaf08314f","slug":"kanishk-was-the-best-all-rounder-in-indias-under-19-squad-sirsa-news-c-128-1-svns1027-141799-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: कनिष्क भारत के अंडर-19 स्क्वाड में रहे बेस्ट ऑलराउंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: कनिष्क भारत के अंडर-19 स्क्वाड में रहे बेस्ट ऑलराउंडर
विज्ञापन
कनिष्क चौहान का स्वागत करते हुए शाह सतनाम सिंह ब्वायज कॉलेज के पदाधिकारी ।
सिरसा। इंग्लैंड के खिलाफ भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम में बेस्ट ऑलराउंडर रहे शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज के छात्र युवा क्रिकेटर कनिष्क चौहान का शुक्रवार को कॉलेज पहुंचने पर स्वागत किया गया। इस दौरान कनिष्क चौहान और उनके प्रशिक्षक जसकरण सिंह सिद्धू को टोकन ऑफ लव देकर सम्मानित किया।
वहीं जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव डॉ. वेद बेनीवाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने उनकी उपलब्धियों की सराहना की और सम्मानित किया। कनिष्क के कॉलेज पहुंचने पर शाह सतनाम जी शिक्षण संस्थानों के प्रशासक व खेल इंचार्ज चरणजीत सिंह इन्सां, शाह सतनाम जी शिक्षण संस्थान के इंचार्ज रिटायर्ड कर्नल नरेंद्र पाल सिंह तूर, आरके चौहान, कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. दिलावर सिंह इन्सां, स्कूल प्रिंसिपल राकेश धवन इन्सां, सेंट एमएसजी ग्लोरियस इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर प्रिंसिपल अजय धमीजा इन्सां व फिटनेस कोच नवजीत भूलर ने खुशी जताई।
ऑस्ट्रेलिया जाने वाली क्रिकेट टीम में भी हुआ चयन
अब कनिष्क चौहान आगामी 21 सितंबर 2025 से 10 अक्तूबर 2025 तक ऑस्ट्रेलिया जाने वाली अंडर-19 भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा होंगे। सिरसा क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव डॉ. वेद बैनीवाल ने कहा कि बहुत आरंभ में ही उन्होंने अपने सहयोगी प्रशिक्षकों जसकरण सिंह व विजय के साथ इस युवा खिलाड़ी के हुनर पर बारीकी से नजर बनाए रखी और उसे आगे निकलने में वो हरसंभव मौका दिया जो किसी भी खिलाड़ी के लिए अपेक्षित होता है। डॉ. वेद बेनीवाल ने बताया कि कनिष्क चौहान ने इंग्लैंड में भारत की अंडर-19 क्रिकेट में 5 एक दिवसीय मैचों में 8 विकेट चटकाते हुए 114 रनों का भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। श्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर कनिष्क चौहान को पूरी सीरिज में बेस्ट ऑल राउंडर ऑफ द सीरिज का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
प्रशिक्षकों को दिया श्रेय
कनिष्क चौहान ने अपनी कामयाबी के पीछे हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अनिरुद्ध चौधरी, डॉ. वेद बेनीवाल, अपने दोनों प्रशिक्षकों जसकरण सिंह, विजय कुमार, मुख्य प्रबंधन में शरीक रहे चरणजीत सिंह का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उपरोक्त सभी ने उसे केवल लक्ष्य पर एकाग्र होकर कड़ी मेहनत करने का जो गुण दिया था, उसी का परिणाम है कि वे इंग्लैंड में भारत के लिए बेहतर कर पाए।