फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Kanda brothers invoice warehouse cut - heading

कांडा बंधुओं के गोदाम का काटा चालान

Tue, 20 May 2014 12:25 AM IST
sirsa
sirsa Updated Tue, 20 May 2014 12:25 AM IST
विज्ञापन

कांडा बंधुओं के  मंगाला स्थित गोदाम पर वन विभाग ने यहां के लिए रास्ते की एनओसी न लेने पर जुर्माना ठोका है। विभाग की ओर से जारी अभियान के तहत सड़कों के किनारों पर बिना मंजूरी के रास्ते बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


 इसके अलावा नहरों और सड़कों के किनारों से अवैध कब्जे हटाने की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। नियमों की अवहेलना करने वालों से अब वन विभाग सख्ती से पेश आएगा। जिले में जहां कहीं भी सड़कों के किनारे रास्ते बिना मंजूरी के बनाए जा रहे हैं, उनको चिह्नित कर जुर्माना किया जा रहा है।
विज्ञापन

 
फीस जुर्माने सहित वसूलेंगे
जिला वन अधिकारी डॉ. जितेंद्र अहलावत ने बताया कि अभियान के तहत पाया गया कि कांडा बंधुओं के सिद्धेश्वर वेयर हाउस के लिए रास्ते की मंजूरी नहीं ली गई थी, इस पर चालान काट दिया गया है। अब उस पर विभाग द्वारा बनती फीस जुर्माने सहित वसूली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उन्होंने बताया कि सड़कों के किनारे पर लोगों ने विभाग की मंजूरी लिए बिना ही अपनी मर्जी से रास्ते बना लिए, अब उन पर कार्रवाई की जाएगी। इसी प्रकार माइनरों, नहरों व सड़कों के दोनों और जिन किसानों ने विभाग की जमीन पर कब्जा कर रखा है उनसे कब्जा हटवाया जाएगा।

यहां से हटवाए गए कब्जे
डॉ. अहलावत ने बताया कि इसी कड़ी में कई स्थानों से कब्जे हटवा दिए गए हैं। इसमें गांव बेगू और बाजेकां में माइनर से भी कब्जा हटवाया गया है, जहां अब पौधारोपण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गांव खाजाखेड़ा में कब्जा हटवाने की कार्रवाई जारी है।


 वन विभाग की भूमि से कब्जा हटवाने के लिए राजस्व विभाग के कानूनगो को साथ ले जाकर पैमाइश करवाई जा रही है। जहां भी जिसका कब्जा होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। इसी प्रकार सड़कों के किनारों पर रास्ते बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए अभियान जारी रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed