फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   JJP's key damaged in Haryana, now lock will not open in Rajasthan: Hooda

हरियाणा में जेजेपी की चाबी खराब, अब राजस्थान में नहीं खुलेगा ताला : हुड्डा

Sun, 19 Nov 2023 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 19 Nov 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
JJP's key damaged in Haryana, now lock will not open in Rajasthan: Hooda
कांग्रेस भवन में दीपेंद्र हुड‌्डा कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं को संबो​​धित करते।  संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। जनता भवन में राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। 750 मजदूरों व किसानों की याद में सिरसा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से 17 दिसंबर को आयोजित की जाने वाली किसान मजदूर आक्रोश रैली को लेकर उन्होंने कार्यकर्ताओं को तैयारियों के निर्देश दिए।
दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने उपमुख्यमंत्री के राजस्थान चुनाव को लेकर जेजेपी की चाबी से राजस्थान में सरकार का ताला खुलेगा बयान पर चुटकी लेते हुए कहा कि हरियाणा में जेजेपी की चाबी खराब हो चुकी है। चाबी खराब होने के कारण उनके जनाधार पर ताला लग चुका है, जो अब खुल नहीं रहा है। अपने इस बंद ताले को खोलने के लिए राजस्थान में जेजेपी प्रयास कर रही है। वहां पर भी यह ताला खुलने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि देश में प्रत्येक पार्टी कहीं चुनाव लड़ने के लिए जा सकती है। जेजेपी अपने जनाधार के बंद ताले को खोलने के लिए राजस्थान तो क्या तमिलनाडू और अमेरिका भी जा सकती है।
विज्ञापन

हुड्डा ने कहा कि प्रदेश के लोगों ने इनकी नियम पहचान लिए हैं। यह ऐसी पार्टी है जिसने हर वर्ग को धोखा देने का काम किया है। भाजपा के खिलाफ आवाज उठाई और चंडीगढ़ में बैठकर भाजपा की सरकार ही बनवाई। इन्होंने मतदाता को धोखा दिया है। ये कहते थे कृषि कानून वापस नहीं हो सकता है। प्रधान मंत्री ने कानून वापस ले लिया। इनकी बात झूठी साबित हुई। इन्होंने 5100 पेंशन देने की बात कहीं थी। चार साल हो गए हैं, 5100 पेंशन नहीं हुई। यह सीधे सीधे बुजुर्गों के साथ धोखा नहीं है तो क्या है। इन्होंने आरक्षण, पेंशन व रोजगार के नाम पर जनता के साथ शुरुआत से ही धोखा किया है। जेजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश के खिलाड़ियों की बात तो छोड़िए इन्होंने अपने परिवार तक को नहीं बख्शा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
हमने पहले ही कहा था आरक्षण नहीं मिलेगा
सांसद ने कहा कि हमने पहले ही कहा था कि प्राइवेट नौकरियों में 75 प्रतिशत आरक्षण की बात झूठी है। अब हाईकोर्ट के फैसले ने हमारी बात को सच साबित कर दिया है। यह सरकार सिर्फ झूठ बोल रही है और यह जनता जान चुकी है।


सरकार अपनी बातों पर खरा नहीं उतर पाई
सांसद हुड्डा ने कहा कि 17 दिसंबर के दिन देश के प्रधानमंत्री ने किसानों की मांगों को मान लिया था। तीन साल बीत जाने के बाद किसानों की मांगों पर कोई स्टीक संज्ञान नहीं लिया गया है। सरकार अपनी बातों पर खरा नहीं उतर पाई। इसी को लेकर 17 दिसंबर को किसान मजदूर आक्रोश रैली निकालेगी।



ये रहे मौजूद

इस मौके पर प्रमुख रूप से डॉ. केवी. सिंह, विधायक शीशपाल केहरवाला, पूर्व सांसद सुशील इंदौरा, पूर्व मंत्री परमबीर सिंह, पूर्व विधायक भरत सिंह बेनीवाल, पूर्व सीपीएस प्रह्लाद सिंह गिल्लाखेड़ा, पूर्व विधायक जरनैल सिंह, बजरंग दास गर्ग, डॉ. वीरेंद्र सिवाच, भूपेन्द्र कासनिया, संतोष बेनीवाल, राज कुमार शर्मा, ऋछपाल कंबोज, मनीष, मलकीत सिंह खोसा, रामस्वरूप सिंगला, जसवंत, मोहित शर्मा, सुभाष जोधपूरिया, अमीरचंद चावला, रामकुमार, दिलबाग सिकंदरपुर, दीलीप, राम सिंह सोलंकी जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष नवदीप कंबोज, सुमित बैनीवाल, समेत बड़ी संख्या में स्थानीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed