{"_id":"646663122bc889cfdc00c408","slug":"jhord-khap-passes-censure-motion-against-chief-minister-decision-to-boycott-bjp-mp-and-mla-for-not-apologizing-sirsa-news-c-21-1-137231-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोरड़ खाप ने मुख्यमंत्री के खिलाफ पारित किया निंदा प्रस्ताव : माफी न मांगने पर भाजपा सांसद व विधायक का बहिष्कार करने का निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झोरड़ खाप ने मुख्यमंत्री के खिलाफ पारित किया निंदा प्रस्ताव : माफी न मांगने पर भाजपा सांसद व विधायक का बहिष्कार करने का निर्णय
Thu, 18 May 2023 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 18 May 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
गांव बणी में हुई खाप की बैठक में उपस्थित मौजिज लोग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रानियां (सिरसा)। गांव बणी की सरपंच नैना झोरड़ के साथ अभद्र व्यवहार को लेकर झोरड़ खाप की राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद झोरड़ की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में गांव बणी, नथोर, बचेर सहित आसपास के गांवों से खाप के मौजिज लोग शामिल हुए।
बैठक में सरपंच नैना झोरड़ के साथ मंच पर हुई अभद्रता को लेकर कड़ी निंदा की गई। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री व भाजपा के खिलाफ एक निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद झोरड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल इस मामले में सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। अगर मुख्यमंत्री इस मामले में माफी नहीं मांगते हैं तो गांव बणी में भाजपा सरकार के विधायक व सांसद का बहिष्कार किया जाएगा। बैठक के दौरान महिला सरपंच को अपनी आवाज उठाने के लिए खाप सदस्यों ने सम्मानित किया।