फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Jewellery and Rs 7.5 lakh stolen from a closed house in Mohta Garden

Sirsa News: मोहता गार्डन में बंद मकान से आभूषण व साढ़े 7 लाख रुपये चोरी

Tue, 01 Apr 2025 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 01 Apr 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Jewellery and Rs 7.5 lakh stolen from a closed house in Mohta Garden
दिल्ली गया हुआ था मालिक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी





सिरसा। शहर के मोहता गार्डन स्थित बंद मकान में चोर लाखों के जेवर व सात लाख 50 हजार रुपये की नकदी चुराकर ले गए। शहर थाना पुलिस ने मकान मालिक की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में मकान मालिक राकेश नागपाल ने बताया कि उसके परिवार में शादी है। 31 मार्च को वह शादी के कार्ड बांटने दिल्ली चला गया। पीछे से मकान में परिवार के सदस्य थे। शाम को सभी सदस्य खाना खाने के लिए रिश्तेदार के घर हुडा सेक्टर 20 चले गए। अगले दिन सुबह घर आए तो गेट का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी में से जेवर व साढ़े सात लाख रुपये की नकदी गायब थी। जांच अधिकारी इंद्र सेन का कहना है कि जल्द से जल्द इस वारदात को सुलझाकर अंजाम देने वालों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed