फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Jewelery and cash theft worth lakhs of rupees in broad daylight in Panniwala Mota, case registered

पन्नीवाला मोटा में दिनदहाड़े लाखों रुपये के आभूषण व नकदी चोरी, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Jewelery and cash theft worth lakhs of rupees in broad daylight in Panniwala Mota, case registered
ज्वेलर्स के घर में चोरी की वारदात के बाद बिखरा सामान। - फोटो : Sirsa
ओढां। गांव पन्नीवाला मोटा में शनिवार को दिन दहाड़े एक ज्वेलर्स के घर में चोरी की घटना हो गई। चोर घर से लाखों रुपये कीमत के आभूषण व नकदी चोरी कर ले गए। घटना के वक्त घर के सदस्य बाहर गए हुए थे। सूचना के बाद ओढां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी लेते हुए जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित हरदीप सिंह सोनी ने बताया कि उसकी गांव में मुख्य चौक के निकट सोने-चांदी की दुकान है। शनिवार सुबह वह अपनी गाड़ी ठीक करवाने के लिए सिरसा चला गया था, जबकि उसकी पत्नी सरोज सिरसा के एक निजी अस्पताल में ड्यूटी पर चली गई थी। घर में मौजूद उसके लड़के हिमांशु व दिपांशु दोनों दुकान पर चले गए। पीछे से घर पर कोई नहीं था। हरदीप सिंह के मुताबिक उसे करीब 2 बजे के बेटे हिमांशु ने सूचना दी कि घर में अलमारी खुली पड़ी है और सामान बिखरा हुआ है। जिसके बाद वह अपनी पत्नी के साथ घर पहुंचा तो देखा कि अलमारी खुली पड़ी थी और अलमारी में 50 तोले सोना, डेढ़ लाख रुपये की नकदी गायब मिली। वहीं अलमारी में रखी करीब साढ़े 3 किलोग्राम चांदी में से चोर आधी वहीं छोड़ गए।
विज्ञापन

सूचना के बाद ओढां थाना प्रभारी काशीराम बैनीवाल टीम सहित मौके पर पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली। वहीं सीआईए कालांवाली व फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जायजा लेते हुए तथ्य जुटाए। इसके अलावा सूचना मिलने पर डीएसपी धर्मवीर सिंह भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 माह पूर्व भी हुई थी बड़ी घटना
इसी गांव में 31 दिसंबर की रात को मुख्य बाजार में एक ज्वेलर्स की दुकान में चोरी की घटना हो चुकी है। चोर यहां से दुकान का शटर तोड़कर 3 क्विंटल वजनी तिजोरी कार में लादकर फरार हो गए थे। तिजोरी में करीब 5 किलोग्राम चांदी, सवा 100 ग्राम सोना व 50 हजार रुपये की नकदी थी। इस मामले को करीब 7 माह का समय हो चुका लेकिन अभी तक ये घटना अनसुलझी है।

गांव पन्नीवाला मोटा में चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। इस मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। जब तक जांच पूरी तरह से नहीं हो जाती तब तक कुछ भी नहीं कहा जा सकता।
-कांशीराम बैनीवाल, थाना प्रभारी ओढां।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed