फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   JE of Panchayati Raj Department arrested for demanding bribe: Demanded bribe of Rs 1.25 lakh from Sarpanch in return for passing the pipeline bill, deal finalized for Rs 1.10 lakh

रिश्वत मांगने के आरोप में पंचायती राज विभाग का जेई गिरफ्तार : पाइपलाइन का बिल पास करने की एवज में सरपंच से मांगी 1.25 लाख की रिश्वत, 1.10 लाख रुपये में तय हुआ सौदा

Sat, 18 Jan 2025 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 18 Jan 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
JE of Panchayati Raj Department arrested for demanding bribe: Demanded bribe of Rs 1.25 lakh from Sarpanch in return for passing the pipeline bill, deal finalized for Rs 1.10 lakh
 रिश्वत मामले में पंचायत विभाग के जेई के साथ एंट्री करप्शन ब्यूरो की टीम। संवाद। 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। एंटी करप्शन ब्यूरो ने शुक्रवार देर शाम को सिरसा में पंचायती राज विभाग के जेई लविश कुमार एक लाख 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया। आरोपी जेई ने पाइप लाइन का बिल पास करने के बदले में ढाणी खूहवाली के सरपंच ओमप्रकाश से रिश्वत की मांग की थी।
एंटी करप्शन ब्यूरो के डीएसपी अमित बैनीवाल का कहना है कि आरोपी जेई लवीश कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। ढाणी खूहवाली के सरपंच ओमप्रकाश ने एंटी करप्शन ब्यूरो को शिकायत दी थी कि गांव में गंदे पानी की निकासी के लिए पाइपलाइन डाली गई थी। इसके बिल पास करने की एवज में पंचायती विभाग सिरसा का जेई लवीश कुमार निवासी बाटा कॉलोनी सिरसा पांच दिन से उससे एक लाख 25 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहा है। इसके बाद 110000 रुपये में बात तय हो गई। सरपंच ने बताया कि इस पैसे को लेकर वह बार-बार फोन कर रहा है। इसके बाद उसने एंटी करप्शन ब्यूरो को शिकायत दी।
विज्ञापन

एंटी करप्शन ब्यूरो के डीएसपी अमित बैनीवाल ने बताया कि इसके बाद एक योजना बनाई गई। इसके बाद शुक्रवार शाम को सरपंच ओमप्रकाश रुपये लेकर न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी इलाके में एक दुकान पर पहुंचा। जैसे ही जेई रुपये लेने के लिए पहुंचा तो एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। टीम ने जेई के पास से सभी बिल संबंधी दस्तावेज जब्त कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed