{"_id":"6856e92664694659400e6543","slug":"je-and-sdo-on-strike-people-forced-to-protest-for-drinking-water-sirsa-news-c-128-1-sir1002-139778-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: जेई व एसडीओ की हड़ताल, लोग पेजयल के लिए प्रदर्शन करने को मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: जेई व एसडीओ की हड़ताल, लोग पेजयल के लिए प्रदर्शन करने को मजबूर
विज्ञापन
गोशाला मोहल्ले के लोग पेयजल समस्या को लेकर प्रदर्शन करते हुए। लोग सिरसा। गोशाला मोहल्ले के लोग
सिरसा। सर्कल स्तर पर जन स्वास्थ्य विभाग के जेई व एसडीओ हड़ताल पर बैठे हैं। एसडीओ के साथ ठेकेदार की ओर से की गई मारपीट के बाद से ही जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी पुलिस की कार्रवाई पर असंतुष्टि जाहिर करते हुए धरने पर बैठे हैं। उनकी मांग है कि ठेकेदार को गिरफ्तार किया जाए। ऐसे में एक्सईएन व सुपरवाइजर शहर की व्यवस्था को संभाले हुए है।
हालांकि, फोन पर हालातों को बिगड़ने से बचाने के लिए जेई व एसडीओ भी उपलब्ध रहते हैं। इसके बावजूद शहर में पेयजल व्यवस्था के हालात बिगड़ने लगे हैं। गोशाला मोहल्ले के लोगों ने शनिवार को पेयजल सप्लाई नियमित नहीं मिलने को लेकर अपना विरोध जताया। गर्मी व उमस के मौसम में गोशाला मोहल्ले के लोगों ने सड़क पर आकर अपना विरोध जताया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
मोहल्ले के लोगों ने बताया कि शिव दुर्गा मंदिर के पास ट्यूबवेल पिछले तीन महीनों से खराब पड़ा है, जिससे क्षेत्रवासी जलसंकट से जूझ रहे हैं। इसी के विरोध में बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने प्रशासन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि इस गर्मी के मौसम में खरीद कर पानी पीना पड़ रहा है। इससे गरीब लोगों को काफी दिक्कतों का समाना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
इसी के साथ ही प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे सड़क जाम और भूख हड़ताल जैसे उग्र कदम उठाएंगे। लोगों ने प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग की है।
हड़ताल का फैसला सोमवार को
इंजीनियर वर्कर्स यूनियन के सचिव सुशील शर्मा ने बताया कि अभी तक हड़ताल जारी है। मांगों के लिए अभी तक कोई सकारात्मक परिणाम सामने नहीं आए हैं। जब तक मुख्य आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं करती है, हमारी हड़ताल जारी रहेगी। हमारी प्रशासन से अपील है कि इस मामले में जल्द कार्रवाई करें। सोमवार के बाद सख्त कदम उठाया जाएगा। इससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ेगा, जो हम नहीं चाहते हैं।
ठेकेदार यूनियन भी जता चुकी है विरोध
शुक्रवार को ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग के लिए धरना दे रहे जेई व एसडीओ के खिलाफ ठेकेदार यूनियन ने भी मोर्चा खोल दिया। उन्होंने कहा कि सभी अधीक्षक अभियंता के कार्यालय में जमा हो गए और शपथ ली कि वह जन स्वास्थ्य विभाग का कोई मरम्मत कार्य नहीं करेंगे।
नहीं हुआ समाधान तो जनता होगी परेशान
गौरतलब है कि सोमवार को अगर जेई व एसडीओ की हड़ताल का समाधान नहीं होता है, तो जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सख्त कदम उठाना होगा। ऐसे में हड़ताल बढ़ने और तेज होने की सूरत में आमजन को पेयजल व सीवरेज समस्या का सामना करना होगा। इससे वह पहले से जूझ रही है। इतना ही नहीं, मानसून के अंदर सीवरेज सिस्टम की होने वाले सफाई भी अभी तक नहीं हुई है। इसलिए अब आमजन के लिए हड़ताल चिंता का विषय बन गई है।