फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   JBT Teacher, sirsa

दूसरे दिन भी हुई डाक्यूमेंट्स की वेरीफिकेशन

Sun, 30 Apr 2017 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिरसा
अमर उजाला ब्यूरो/सिरसा Updated Sun, 30 Apr 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
JBT Teacher, sirsa
JBT - फोटो : Bureau

चयनित जेबीटी अध्यापकों को नियुक्ति दिए जाने की प्रक्रिया शुक्रवार से ही शुरू कर दी गई है। इसी कड़ी में शनिवार को दूसरे दिन भी शिक्षकों के डाक्यूमेंट्स की जांच की गई। डाक्यूमेंट्स की जांच करवाने के लिए दिनभर मारामारी रही। अब सोमवार को सभी चयनित शिक्षकों का मेडिकल होगा जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। जिले में 533 जेबीटी शिक्षक ज्वाइन करने पहुंचे।

विज्ञापन

 जिन जेबीटी शिक्षकों के डाक्यूमेंट्स की जांच शेष थी वे शनिवार सुबह नौ बजे ही लघु सचिवालय स्थित शिक्षा विभाग के कार्यालय में पहुंच गए। डाक्यूमेंट्स जांच करवाने के लिए लंबी लाइनें शाम तक लगी रही। आज सभी के डाक्यूमेंट्स की जांच का कार्य पूरा कर लिया गया। रविवार के अवकाश के बाद अब सोमवार को नागरिक अस्पताल सिरसा में सभी चयनित शिक्षकों का मेडिकल किया जाएगा। मेडिकल प्रमाण पत्र दाखिल करने के बाद ज्वाइनिंग की अगली प्रक्रिया शुरू होगी। बता दें कि सिरसा जिला में भी बाहर के जिलों से काफी संख्या में अध्यापक नियुक्ति पत्र लेने पहुंचे। जांच कमेटी के सदस्यों ने आज सिरसा व शेष रह चुके बाहरी जिलों के अध्यापकों के डाक्यूमेंट्स की जांच की। सोमवार को मेडिकल करवाने के बाद ही शिक्षकों को ज्वाइन करवाया जाएगा।
विज्ञापन


प्रक्रिया जारी है : डीईओ
जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. यज्ञदत्त वर्मा ने बताया कि नए आए जेबीटी शिक्षकों को ज्वाइन करवाने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रक्रिया के तहत आज दूसरे दिन भी डाक्यूमेंट्स की जांच की गई है। सोमवार को सभी मेडिकल प्रमाण पत्र देने के बाद ही ज्वाइन करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में 192 पद जेबीटी के रिक्त हैं, जबकि ज्वाइन के लिए निदेशालय द्वारा 533 शिक्षकों को सिरसा भेजा गया है। अब कैसे एडजस्टमेंट की जाएगी इसकी अभी तक कोई गाइड लाइन नहीं आई है और न ही गेस्ट टीचरों को लेकर कोई स्थिति स्पष्ट की गई है। जिले में 273 जेबीटी गेस्ट टीचर हैं जिनकी नींद उड़ी हुई है। उन्हें डर है कि स्थायी नियुक्ति के बाद उन्हें रिलीव कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चे और परिजन भी पहुंचे साथ
महिला शिक्षकों के साथ उनके परिजन भी लघु सचिवालय पहुंचे हुए थे। महिलाएं अपने बच्चों को साथ ही लेकर आईं। गर्मी के मौसम में कार्यालय के बाहर बैठी महिलाएं अपनी बारी का इंतजार करती रहीं। खासकर बाहरी जिलों से आने वाली महिला शिक्षकों को परेशानी हुई। दिन भी शिक्षा विभाग के कार्यालय में भीड़ लगी रही।

एक-एक डाक्यूमेंट्स की हुई जांच
जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. यज्ञदत्त वर्मा के नेतृत्व में गठित टीम में खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. आत्म प्रकाश मेहरा, प्राचार्य सहीराम, प्राचार्य विजय चुघ आदि शामिल हैं। टीम ने सभी शिक्षकों के मूल प्रमाण पत्रों की जांच की और शिक्षकों द्वारा जमा करवाई जा रही प्रमाण पत्रों की जांच मूल प्रमाण पत्रों के साथ मिलान कर की गई।

मेडिकल के बाद होगी एक माह की ट्रेनिंग
बताया जा रहा है कि जेबीटी शिक्षकों की मेडिकल के बाद ज्वाइनिंग होगी और उसके बाद स्कूलों में भेजने से पहले उन्हें एक माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। हालांकि शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने ऐसी जानकारी होने की पुष्टि नहीं की है पर विभागीय सूत्र बताते हैं कि ट्रेनिंग देकर ही स्कूलों में लगाया जाएगा।


तीन टीमें करेंगी मेडिकल
जेबीटी शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया के तहत स्वास्थ्य विभाग ने भी तैयारी कर ली है। सोमवार को नागरिक अस्पताल परिसर में स्थित ट्रेनिंग सेंटर में महिला व पुरुषों के लिए अलग-अलग टीमें मेडिकल करेंगी। सीएमओ डॉ. विरेश भूषण ने बताया कि महिला और पुरुषों के रजिस्ट्रेशन के लिए तीन टीमों का गठन किया है। दो टीमें पुरुषों का और एक महिला अध्यापकों का रजिस्ट्रेशन करेंगी। उन्होंने बताया कि मेडिकल के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। सुबह नौ बजे ही टीमें अपना कार्य संभाल लेंगी। उन्होंने बताया कि पहले पंजीकरण होगा इसके बाद ही मेडिकल होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed