{"_id":"6a44043b89d1912a18080655","slug":"jaswant-surpunch-pradhan-sirsa-news-c-128-1-svns1027-160805-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: जसवंत घोड़ेला बने रानियां सरपंच संगठन के प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: जसवंत घोड़ेला बने रानियां सरपंच संगठन के प्रधान
Tue, 30 Jun 2026 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 30 Jun 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
पंचायत सरपंचों को गांवों में चुना प्रधान। प्रवक्ता
फोटो -- 10
संवाद न्यूज एजेंसी
रानियां। किसान रेस्ट हाउस रानियां में सरपंच संगठन की मंगलवार को विशेष बैठक आयोजित की गई। इसमें पंचायत कार्यों और स्थानीय समस्याओं पर चर्चा हुई। बैठक में सभी सरपंचों की सहमति से गांव गिंदड़ा के सरपंच जसवंत घोड़ेला को संगठन का प्रधान चुना गया।
इसके साथ ही उप प्रधान गुरजंट सिंह चक साहिबा, उपप्रधान गुरप्रीत सिंह गिल भडोल्यांवाली, राजनीतिक सलाहकार निरंजन सिंह सरपंच थेड़ी मोहर सिंह, मीडिया प्रभारी सुनील कुमार ढाणी प्रताप, कोषाध्यक्ष सुखपाल भोला सरपंच रामपुर थेड़ी, प्रभारी सरपंच अमर सिंह चक्कां, सहप्रभारी सरपंच भीमसैन सुल्तानपुरिया को चुना गया।
चुनाव के बाद सभी सरपंचों ने एक-दूसरे को बधाई दी और नवगठित टीम के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। नवनियुक्त प्रधान जसवंत घोड़ेला ने कहा कि संगठन से जुड़े सभी सरपंचों के लंबित कार्यों को प्राथमिकता से हल कराया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि किसी भी सरपंच को अपने कार्यों के लिए परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
जसवंत ने कहा कि यदि किसी सरपंच को किसी भी समय आवश्यकता होगी तो संगठन तत्परता से सहायता करेगा। बैठक में उपस्थित सभी सरपंचों ने संगठन को मजबूत बनाने और पंचायत स्तर की समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।