फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   It is not good to apply color forcibly, you may have to go to jail.

Sirsa News: जबरन लगाया रंग तो खैर नहीं, जाना पड़ सकता है हवालात

Sun, 24 Mar 2024 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 24 Mar 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
It is not good to apply color forcibly, you may have to go to jail.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

सिरसा। होली पर्व पर मस्ती न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। होली पर हर कोई अपने रंगों में रंगा नजर आता है। गली मोहल्लों से लेकर शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थी एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाकर मस्ती करते हैं, लेकिन आपने किसी को जबरन रंग लगाया तो हवालात जाना पड़ सकता है। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने जिलेभर में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की है। शहर में करीब 25 स्थानों पर रविवार शाम को होलिका दहन किया जाएगा और सोमवार को फाग मनाया जाएगा। त्योहार पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहे इसके लिए हर चौक चौराहे पर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। अगर कोई भी हुड़दंग करता नजर आया तो उसकी जगह सीधे हवालात में होगी। खुली जीप, ओवरस्पीड, बाइक पर दो से ज्यादा लोगों को लेकर चलने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सिरसा, ऐलनाबाद, रानियां, बडागुढ़ा और चोपटा कस्बों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में होली के पावन पर्व पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर सुरक्षा के और अधिक कड़े प्रबंध किए जाएंगे। भीड़भाड़ वाले बाजारों में गश्त पार्टी के अलावा सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा जहां महिलाओं का ज्यादा आवागमन रहेगा वहां पर महिला पुलिस के अलावा पुलिस पीसीआर, डायल-112 तथा मोटरसाइकिल राइडर पुलिस के जवान तैनात किए जाएंगे। पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण का कहना है कि शराब पीकर नशा करके गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ट्रैफिक पुलिस की भी विशेष ड्यूटी लगाई गई हैं।


ये सावधानी जरूर बरतें
-त्योहार पर खुशियों में खलल न पड़े, इसके लिए अंजान लोगों पर रंग न डालें।
- भांग, शराब आदि के नशे से दूर रहें।
- केमिकलयुक्त रंगों के प्रयोग से बचें, जहां तक हो सके फूलों से बने रंगों का प्रयोग करें।
-मिलावटी मिठाइयां खाने से बचें, हो सके तो घर पर ही मिठाई तैयार करें।
- दोपहिया वाहनों पर दो से अधिक लोग सवार न हो।


शहर में इन जगहों पर होगा होलिका दहन
शहर में गीता भवन वाली गली, भगत सिंह चौक, सुभाष चौक, परशुराम चौक, भादरा बाजार, नोहरिया बाजार, जनता भवन रोड आदि जगहों पर पहले होलिका पूजन होगा। इसके बाद शुभ मुहूर्त में होलिका दहन होगा। इसके अलावा जिले के अन्य बड़े गांवों और कस्बों में भी होलिका पूजन और दहन होगा।
विज्ञापन



होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात्रि 11:15 बजे: आचार्य रामतीर्थ शर्मा

इस बार विक्रम संवत 2080 फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि रविवार दिनांक 24 मार्च को होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात्रि 11:15 है। इससे पहले भद्रा है, इसलिए होलिका दहन भद्रा समाप्ति के बाद में ही होना चाहिए। शहर या गांव के पूर्व दिशा में होली की स्थापना होनी चाहिए। होली में आग जलाने से पहले होलिका की पूजा करने की परंपरा है। इसके लिए व्यक्ति को होलिका की पूजा करते समय पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुंह करके बैठना चाहिए। होलिका दहन के लिए जलाई गई अग्नि की परिक्रमा जरूर करनी चाहिए। अगले दिन होली की राख लाकर एक चांदी की डिब्बी में रखनी चाहिए। साथ ही लोग होलिका की पवित्र अग्नि में जो के दाने, सरसों के दाने और गेंहू की बालियां डालें । कहा जाता है कि ऐसा करने से घर में खुशियां आती हैं । - आचार्य रामतीर्थ शर्मा, कुम्हारिया । फोटो- 27
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed