{"_id":"68963cf1556e224b2b0f8af6","slug":"irrigation-crisis-due-to-minor-overflow-water-did-not-reach-the-tail-sirsa-news-c-128-1-slko1008-142201-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: माइनर ओवरफ्लो होने से सिंचाई संकट, टेल तक नहीं पहुंचा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: माइनर ओवरफ्लो होने से सिंचाई संकट, टेल तक नहीं पहुंचा पानी
विज्ञापन
मेजर नहर के पास माइनर ओवरफ्लो के कारण पानी जमा हुआ
डिंग मंडी। न्यु मोचीवाली माइनर के निर्माण के बाद सिंचाई व्यवस्था गड़बड़ा गई है। मेजर नहर के पास माइनर ओवरफ्लो हो गया। वहीं, पुरानी टेल के पास पानी की कमी से किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि माइनर का लेवल ठीक से निर्धारित नहीं किया गया। इसके चलते पानी पीछे भर गया और टेल तक पर्याप्त मात्रा में नहीं पहुंच रहा।
किसान कृष्ण ढाका, सुरजीत ओला, छोटूराम ढाका, सुनील मइया आदि ने बताया कि माइनर के पिछले हिस्से में पानी भरा हुआ है, लेकिन टेल के पास मोगों में पानी नाममात्र ही पहुंच रहा है। इस समय खरीफ फसल की सिंचाई का अहम समय चल रहा है और पानी की कमी से फसलों को भारी नुकसान होने की आशंका है। उन्होंने कहा कि टेल से आगे भी माइनर में पानी भरा है, लेकिन बहाव काफी धीमा है, जिससे सिंचाई प्रभावित हो रही है।
किसानों ने बताया कि इस समस्या की जानकारी सिंचाई विभाग को भी दी गई है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं किया गया है। किसानों ने मांग की है कि विभाग तत्काल स्थिति का निरीक्षण कर समाधान करे, अन्यथा उन्हें भारी फसल नुकसान का सामना करना पड़ेगा।