{"_id":"69692266f93619af3102a378","slug":"irregularities-found-in-the-de-addiction-centers-medical-store-sealed-sirsa-news-c-128-1-svns1027-151328-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: नशा मुक्ति केंद्र के मेडिकल स्टोर में मिलीं अनियमितताएं, सील किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: नशा मुक्ति केंद्र के मेडिकल स्टोर में मिलीं अनियमितताएं, सील किया
विज्ञापन
डबवाली। बठिंडा रोड स्थित मानसिक रोग और नशा मुक्ति केंद्र में स्थित मेडिकल स्टोर एमएस बालाजी ट्रेडर्स पर वीरवार को छापा मारा। इस दौरान दवाइयों के रिकॉर्ड में अनियमितताएं मिलने पर स्टोर को सील कर दिया गया।
ड्रग कंट्रोलर केशव विशिष्ट ने बताया कि टीम ने मेडिकल स्टोर में दवाइयों, उनके खरीद, भंडारण और वितरण के रिकॉर्ड की गहन जांच की। जांच में सामने आया कि दवाइयों के रिकॉर्ड में कई खामियां थीं। कुछ दवाइयों का स्पष्ट लेखा-जोखा रिकॉर्ड में दर्ज नहीं था, जबकि नियंत्रित और प्रतिबंधित दवाओं से संबंधित रिकॉर्ड में भी गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। विभाग ने मेडिकल स्टोर से सभी संबंधित रिकॉर्ड जब्त कर लिया है।
सिरसा से आए ड्रग कंट्रोलर केशव विशिष्ट ने बताया कि विभाग को शिकायत प्राप्त हुई थी कि नशा मुक्ति केंद्र से जुड़े इस मेडिकल स्टोर में दवाइयों के रिकॉर्ड में हेराफेरी की जा रही है और निर्धारित नियमों का पालन नहीं हो रहा। शिकायत की सत्यता की जांच के लिए औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें शिकायत सही पाई गई।
विज्ञापन
वहीं, एसडीएम अर्पित संगल ने प्रेरणा हेल्थ केयर, मानसिक रोग एवं नशा मुक्ति केंद्र में अनियमितताएं पाए जाने पर कार्रवाई की अनुशंसा की है। वीरवार को एसडीएम ने उप पुलिस अधीक्षक और स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ केंद्र का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण में चिकित्सक की अनुपस्थिति और दवाइयां बिना चिकित्सक की निगरानी के वितरित करने की लापरवाही मिली। इसके अलावा, केंद्र में मनोवैज्ञानिक की नियुक्ति, स्टाफ की कमी, और पुरुष-महिला मरीजों के लिए पृथक वार्ड की व्यवस्था नहीं थी। केंद्र में साफ-सफाई और बायो-मेडिकल वेस्ट प्रबंधन की भी उचित व्यवस्था नहीं थी। एसडीएम ने इन कमियों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों से नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा।