फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Inspector Devi Lal became the city police station in-charge

Sirsa News: निरीक्षक देवीलाल बने शहर थाना प्रभारी

Fri, 02 Jan 2026 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 02 Jan 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Inspector Devi Lal became the city police station in-charge
डबवाली। शहर थाना डबवाली में नेतृत्व परिवर्तन हुआ है। थाना शहर के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार का तबादला औढ़ा किए जाने के बाद उनकी जगह निरीक्षक देवीलाल को नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। पदभार संभालते ही निरीक्षक देवीलाल ने थाना परिसर में अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन


बैठक के दौरान नवनियुक्त थाना प्रभारी ने क्षेत्र में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि नशा समाज के लिए एक गंभीर समस्या है और इसे जड़ से खत्म करने के लिए पुलिस को पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य करना होगा। नशा तस्करों और अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
विज्ञापन


निरीक्षक देवीलाल ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि थाने में शिकायत या फरियाद लेकर आने वाले प्रत्येक नागरिक के साथ शिष्टाचार और संवेदनशीलता से व्यवहार किया जाए। गौरतलब है कि इससे पूर्व भी देवीलाल सदर थाना प्रभारी के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed