{"_id":"69c2cea5eb2ceb113c00408a","slug":"inspected-jail-sirsa-news-c-128-1-sir1004-155330-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: 55 पुलिसकर्मियों ने 2 घंटे जेल का चप्पा-चप्पा खंगाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: 55 पुलिसकर्मियों ने 2 घंटे जेल का चप्पा-चप्पा खंगाला
Tue, 24 Mar 2026 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 24 Mar 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। बरनाला रोड स्थित जिला जेल में मंगलवार सुबह पुलिस ने सर्च अभियान चलाया। डीएसपी संजीव बलहारा के नेतृत्व में 55 पुलिस कर्मचारियों ने चार टीमों में विभाजित होकर पूरे जेल परिसर की गहन तलाशी ली।
अभियान सुबह करीब सवा 9 बजे शुरू हुआ। इससे पहले सिविल लाइन, सदर, शहर और महिला थाना सहित पुलिस लाइन से कर्मचारियों को बुलाया गया। इसके बाद सभी पुलिसकर्मी जेल पहुंचे और सुनियोजित तरीके से तलाशी अभियान शुरू किया। करीब दो घंटे तक चले इस अभियान के दौरान जेल की सभी बैरकों, लंगर हाल, फैक्टरी, अस्पताल और परिसर की बारीकी से जांच की गई।
तलाशी के दौरान बंदियों को उनकी बैरकों में ही शिफ्ट रखा गया ताकि जांच में कोई बाधा न आए। महिला पुलिसकर्मियों ने महिला बंदियों की बैरकों की अलग से जांच की। तलाशी के बावजूद जेल परिसर से कोई भी आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ। सवा 11 बजे सर्च अभियान संपन्न हुआ।