Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   INLD's membership drive across the state from August 8: Abhay Chautala

प्रदेशभर में इनेलो का सदस्यता अभियान 8 अगस्त से: अभय चौटाला

Fri, 31 Jul 2020 10:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
INLD's membership drive across the state from August 8: Abhay Chautala
इनेलो के प्रधान महासचिव व ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला ने शुक्रवार को डबवाली रोड स्थित इनेलो जिला कार्यालय में जिला स्तरीय पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने बैठक के दौरान अभी से बरोदा उपचुनाव की पूरी मजबूती से तैयारी करने का आह्वान करते हुए उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों की तीन-तीन दिन के लिए बरोदा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पार्टी की कल्याणकारी नीतियों का प्रचार प्रसार करने के लिए ड्यूटियां लगाई। पार्टी आदेशों के मुताबिक इनेलो के जिला स्तरीय पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को आगामी 5, 6 व 7 अगस्त तक पार्टी की नीतियों का बरोदा के उपचुनावों के लिए प्रचार करना होगा। इस अवसर पर अभय सिंह चौटाला ने कहा कि आगामी 8 अगस्त से पूरे हरियाणा में इनेलो अपना सदस्यता अभियान चलाएगी जिसमें लाखों लोगों को पार्टी से जोड़ा जाएगा। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में नए अध्यादेश लाकर किसानों को पूरी तरह से बर्बाद करने की कोशिशें की जा रही हैं। चौटाला ने कहा कि यदि यह अध्यादेश पारित हो जाता है तो किसानों और आढ़तियों के संबंधों पर यह सबसे बड़ा कुठाराघात होगा। उन्होंने कहा कि इससे व्यापारी किसानों की जिंस सस्ते भावों पर खरीद सकता है जिससे किसानों को आर्थिक चपत लगेगी। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने किसानों को बर्बाद करने के लिए ऐसा कदम उठाया तो इनेलो चुप नहीं रहेगी और सडक़ों पर संघर्ष के लिए उतरेगी। इस अवसर पर इनेलो जिलाध्यक्ष कश्मीर सिंह करीवाला, पूर्व मंत्री भागीराम, इनेलो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जसवीर सिंह जस्सा, इनेलो महिला विंग की अध्यक्ष कृष्णा फौगाट, सिरसा हलकाध्यक्ष गुरविंद्र सिंह, जसविंद्र बिंदु, विनोद अरोड़ा, अभय सिंह खोड, विनोद दड़बी, विनोद बेनीवाल, महेंद्र बाना,
विज्ञापन

सुभाष नैन मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed