फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   INLD Principal General Secretary targeted his uncle, Power Minister, said accepted to become a minister in the BJP government due to selfishness and greed

इनेलो प्रधान महासचिव ने अपने चाचा बिजली मंत्री पर साधा निशाना, बोले- स्वार्थ व लालच के वशीभूत भाजपा सरकार में मंत्री बनना किया स्वीकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
INLD Principal General Secretary targeted his uncle, Power Minister, said  accepted to become a minister in the BJP government due to selfishness and greed
प्रेसवार्ता में पत्रकारों को संबोधित करते अभय सिंह चौटाला। संवाद - फोटो : Sirsa
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। इंडियन नेशनल लोकदल ने जिला परिषद के 24 वार्डों में सभी उम्मीदवार पार्टी सिंबल पर खड़े किए हैं। इनमें अधिकांश युवाओं को अवसर दिया गया है। भारतीय जनता पार्टी को तो पर्याप्त उम्मीदवार भी नहीं मिले। उनके सिर्फ 9 उम्मीदवार ही पार्टी सिंबल पर चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि 10 निर्दलियों को पार्टी ने समर्थन दिया है। यह चुनाव भाजपा के लिए आइना होगा। यह बात इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने कही।
वे वीरवार को डबवाली रोड स्थित इनेलो कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान अभय सिंह चौटाला ने अपने चाचा बिजली मंत्री रणजीत सिंह को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि रानियां की जनता ने उन्हें निर्दलीय विधायक के तौर पर चुना था, मगर बाद में उन्होंने स्वार्थ व लालच के वशीभूत भाजपा सरकार में मंत्री बनना स्वीकार कर लिया। वे अपनी जनता को धोखा देते हुए सरकारी माल खाने में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि चौधरी देवीलाल ने अपने राजनीतिक जीवन में कभी भी स्वार्थ व लालच की राजनीति नहीं की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल भ्रष्टाचार पर अंकुश के लिए अपनी सरकार की पीठ स्वयं थपथपा रहे हैं। वास्तविकता यह है कि पिछले आठ सालों के शासन के दौरान गठबंधन सरकार के शासन में जिस प्रकार का भ्रष्टाचार का नंगा नाच हुआ है, अब से पूर्व किसी भी शासन में नहीं हुआ। अभय चौटाला ने कहा कि मुख्यमंत्री अपने मंत्रीमंडल पर नजर डालें और पता करें कि उनके मंत्रीमंडल का आचरण आमजन के प्रति कैसा है? इस अवसर पर इनेलो जिलाध्यक्ष कश्मीर सिंह करीवाला, पूर्व विधायक डॉ. सीताराम, विनोद अरोड़ा, इनेलो नेता विनोद बैनीवाल, इनेलो जिला प्रेस प्रवक्ता महावीर शर्मा, विनोद दड़बी, भगवान कोटली मौजूद रहे।
विज्ञापन

आठ सालों में कितनी सरकारी नौकरियां निकालीं, कितनों को मिली सार्वजनिक करे सरकार
अभय सिंह चौटाला ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सरकार के दावे पूरी तरह से खोखले हैं, क्योंकि प्रदेशभर में 48 हजार शिक्षकों के पद रिक्त हैं। स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी सरकारी अस्पतालों में पर्याप्त स्टाफ नहीं है। उन्होंने राज्य सरकार से पूछा कि वह सार्वजनिक करे कि इन आठ सालों में कितनी सरकारी नौकरियां निकाली, कितनों को नियुक्तियां दीं, कितनी बार पेपर लीक हुए, जांच में क्या पाया गया और कितनों को दंडित किया गया? राज्य की गठबंधन सरकार ने प्रदेश को बेरोजगारी में नंबर वन बनाया है और नौकरियों के नाम पर युवाओं को भ्रमित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गलत नीतियों से प्रदेश पर तीन लाख करोड़ का कर्ज
इनेलो प्रधान महासचिव ने कहा कि पिछले 8 सालों के दौरान धान, सरकारी दवाओं, शराब व रजिस्ट्री घोटाले हुए मगर सरकार ने इनकी जांच रिपोर्ट को आज तक सार्वजनिक नहीं किया और न ही यह बताया कि इनके लिए दोषी लोगों को कब दंडित किया गया? इससे सरकार की मंशा का अंदाजा सहज लगाया जा सकता है। अभय चौटाला ने कहा कि आज प्रदेश की वर्तमान सरकार की गलत नीतियों से हरियाणा पर तीन लाख करोड़ का कर्ज है। इनेलो शासनकाल के अंत तक सरकारी कोष में दो हजार करोड़ रुपये जमा थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed