फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   INLD gets chairmanship and Congress has most councilors

इनेलो को चेयरमैनी तो कांग्रेस के सबसे ज्यादा पार्षद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
INLD gets chairmanship and Congress has most councilors
डबवाली नगर परिषद चेयरमैन का चुनाव जीतने की खुशी में प्रत्याशी टेकचंद छाबड़ा के साथ होली खेलते सम? - फोटो : Sirsa
गोरीवाला। नगर परिषद के चेयरमैन और पार्षदों के चुनाव का परिणाम आ गया है। जहां एक ओर चेयरमैन की कुर्सी इनेलो की झोली में गई है तो वहीं दूसरी ओर पार्षदों को जीताने के मामले में जनता ने कांग्रेस पर ज्यादा विश्वास किया है और सबसे अधिक 9 वार्डों में कांग्रेस समर्थित पार्षद चुने गए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को डबवाली के नगर परिषद की मतगणना का कार्य महाराणा प्रताप कॉलेज फॉर वुमेन में हुआ। मतगणना का कार्य एसडीएम व रिटर्निंग अधिकारी राजेश पूनिया के नेतृत्व में करवाया गया। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात किया गया। 200 मीटर की दूरी तक मतगणना केंद्र तक केवल मतदान प्रक्रिया को संपन्न करवाने वाले पार्षद व चेयरमैन के केवल एजेंट ही प्रवेश करते नजर आए। शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए डबवाली के डीएसपी कुलदीप बैनीवाल ने भी नजर बनाए रखी।
विज्ञापन

पार्षदों की तीन राउंड में की गई गिनती और चेयरमैन की 21 राउंड में की गई गिनती के परिणाम सुबह 8 बजे के करीब ही आने शुरू हो गए। 21 वार्डों के पार्षद के चुनावों में कांग्रेस के 9,जेजेपी के 6, इनेलो के 3,बीजेपी के 2पार्षद, आजाद 1 प्रत्याशी ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे अधिक अंतर से जीते चेयरमैन छाबड़ा
चेयरमैन पद के प्रत्याशियों में इनेलो के टेकचंद छाबड़ा 9953, जेजेपी के प्रवीण सोनी 7693,कांग्रेस के विनोद बांसल 8395, आम आदमी पार्टी की सुमन सचदेवा 1500, आजाद प्रत्याशी अमित गुप्ता 307 व 263 लोगों ने नोटा का बटन का बटन दबाया। चेयरमैन के इनेलो समर्थक टेकचंद छाबड़ा ने 1558 वोटों से जीत दर्ज की।
विजय जुलूस निकालकर जतायी खुुशी
जीत की सूचना मिलने पर टेकचंद छाबड़ा जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू किए और कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी भी की। रिटर्निंग अधिकारी से जीत का प्रमाण पत्र लेने के बाद टेकचंद छाबड़ा को उनके समर्थकों ने खुली जीप में बैठाकर इनेलो कार्यालय तक लाया गया। समर्थकों ने गुलाल व ढोल नगाड़ों के साथ एक दूसरे को बधाई दी। इसके बाद इनेलो महिला विंग की महासचिव सुनैना चौटाला के साथ विजेता चेयरमैन प्रत्याशी टेकचंद छाबड़ा ढोल नगाड़ों के साथ सभी शहर वासियों का धन्यवाद करने के लिए गए।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर जताया विरोध
मतदान केंद्र के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर विरोध जताया। उनका आरोप था कि प्रत्याशियों और काउंटिंग एजेंट को पहचान पत्र जारी नहीं किए गए थे। इसी को लेकर मतगणना केंद्र के बाहर नारेबाजी की गई।
वार्ड अनुसार ब्योरा
वार्ड-01
विजेता अरुण कुमार 766
प्रतिद्वंद्वी अजय 548
जीत का अंतर 218
------
वार्ड नंबर-02
विजेता दीपक गर्ग 683
प्रतिद्वंद्वी अशोक 474
जीत का अंतर 209
------
वार्ड नंबर 03
विजेता सुलेखा 702
प्रतिद्वंद्वी बबीता रानी 571
जीत का अंतर 131
--------
वार्ड नंबर 04
विजेता मोनिक 861
प्रतिद्वंद्वी पूजा रानी 414
जीत का अंतर 447
-------
वार्ड 05
विजेता अमरनाथ 682
प्रतिद्वंद्वी किशोरीलाल 490
जीत का अंतर 192
------
वार्ड 06
विजेता मनजीत कौर 580
प्रतिद्वंद्वी मीनू रानी 401
जीत का अंतर 179
-----------
वार्ड नंबर 07
विजेता समनदीप बराड़ 557
प्रतिद्वंद्वी अंजू 302
जीत का अंतर 255
----------
वार्ड नंबर 08
विजेता विकास छाबड़ा 1286
प्रतिद्वंद्वी अनिल कुमार 357
जीत का अंतर 929
-------------
वार्ड नंबर 09
विजेता अमनदीप 646
प्रतिद्वंद्वी हरीश कुमार 275
जीत का अंतर 371
-----
वार्ड नंबर 10
विजेता मनीष मोंगा 525,
प्रतिद्वंद्वी हरीश छाबड़ा 349
जीत का अंतर 176
-------------
वार्ड नंबर 11
विजेता संतोष कुमारी 728
प्रतिद्वंद्वी उषा रानी 517
जीत का अंतर 21
------
वार्ड नंबर 12
विजेता ज्योति रानी 663
प्रतिद्वंद्वी मधु रानी 564
जीत का अंतर 99
---------------
वार्ड नंबर 13
विजेता मधुबाला 642
प्रतिद्वंद्वी कृष्णा देवी 615
जीत का अंतर 27
-----------
वार्ड नंबर 14
विजेता आनंदी देवी 585
प्रतिद्वंद्वी सोनिया 546
जीत का अंतर 39
वार्ड 15
विजेता प्रेम कुमार 884
प्रतिद्वंद्वी रविंद्र कुमार 721
जीत का अंतर 63
वार्ड नंबर 16
विजेता सुमित कुमार 448
प्रतिद्वंद्वी रविंद्र कुमार 428
जीत का अंतर 20
----
वार्ड नंबर 17
विजेता संदीप कुमार 578
प्रतिद्वंद्वी कमल कुमार 576
जीत का अंतर 02
----
वार्ड नंबर 18
विजेता भारत भूषण 671
प्रतिद्वंद्वी सिकंदर 391
जीत का अंतर 280
---------
वार्ड नंबर 19
विजेता हरजिंदर 242
प्रतिद्वंद्वी राजेंद्र सिंह 233
जीत का अंतर 09
------
वार्ड 20
विजेता अलका रानी 1420
प्रतिद्वंद्वी लखविंदर कौर 301
जीत का अंतर 1119
-------
वार्ड नंबर 21
विजेता विजेता सुनील कुमार 1007
प्रतिद्वंद्वी लखविंदर सिंह 396
जीत का अंतर 611
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed