फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   injured je died protest

Sirsa News: 26 दिन बाद जेई की उपचार के दौरान हुई मौत, गिरफ्तारी न होने पर जताया रोष

Sun, 19 Jul 2026 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 19 Jul 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
injured je died protest
24 जून को ट्रैक्टर ट्राली ने मारी थी टक्कर, नागरिक अस्पताल की मोर्चरी के बाहर पांच घंटे तक दिया धरना
विज्ञापन

डीएसपी ने दिया आश्वासन, एसआइटी गठित कर करेंगे कार्रवाई, आश्वासन के बाद हुआ पोस्टमार्टम
फोटो : 18
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। 24 जून को पंजुआना के पास हुए सड़क हादसे में घायल बिजली निगम के जूनियर इंजीनियर 50 वर्षीय नेकीराम की हिसार में उपचार के दौरान 26 दिन बाद मौत हो गई। रविवार को नागरिक अस्पताल परिसर में स्वजन और सामाजिक संस्थाओं ने एकजुट होकर विरोध जताया।
परिजनों ने बड़ागुढ़ा थाना पुलिस पर मामले में आरोपियों को गिरफ्तार न करने के साथ-साथ वाहन तक जब्त नहीं करने के गंभीर आरोप लगाए। पांच घंटे तक शवगृह के बाद धरना देकर सभी बैठे रहे और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

बाद में डीएसपी राजेश कुमार मौके पर पहुंचे और परिजनों के साथ बातचीत की। उन्होंने आश्वासन दिया कि तीन दिन के भीतर विशेष जांच दल यानी एसआइटी गठित कर निष्पक्ष जांच करवाई जाएगी। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी के आश्वासन के बाद परिजनों ने शव के पोस्टमार्टम की स्वीकृति दी और गांव में अंतिम संस्कार किया। नेकीराम मूल रूप से गांव साहुवाला द्वितीय के निवासी थे और बिजली निगम में जेई के पद पर कार्यरत थे। वह अपने पीछे पत्नी और तीन अविवाहित बेटियों को छोड़ गए हैं।
24 जून को ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर में हुए थे घायल
बाबा साहब भीमराव आंबेडकर सभा के उपप्रधान कश्मीर सिंह ने बताया कि 24 जून की सुबह नेकीराम अपनी बाइक पर ड्यूटी के लिए सिरसा से फतेहपुरिया गांव जा रहे थे। इसी दौरान पंजुआना नहर के पास एक ट्रैक्टर-ट्राली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पहले सिरसा के नागरिक अस्पताल लाया गया जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत के चलते हिसार रेफर कर दिया। उपचार के दौरान शनिवार शाम को नेकीराम की मौत हो गई।
ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी न होने से नाराज थे परिजन
मृतक के भाई बालाराम ने आरोप लगाया कि नेकीराम की पत्नी की शिकायत पर 28 जून को बड़ागुढ़ा थाना में एफआइआर दर्ज हुई थी। स्वजन ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्य भी उपलब्ध कराए लेकिन इसके बावजूद अब तक ट्रैक्टर-ट्राली चालक की गिरफ्तारी नहीं की गई। इसी लापरवाही के विरोध में स्वजन और ग्रामीणों ने अस्पताल परिसर में धरना दिया। धरने में शामिल लोगों ने मांग की कि हादसे के जिम्मेदार ट्रैक्टर-ट्राली चालक को जल्द गिरफ्तार किया जाए और मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों की भूमिका की भी जांच हो।

कोट्स
तीन दिन के अंदर एसआइटी का गठन किया जाएगा जो पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करेगी। जांच दल में पीड़ित परिवार के एक सदस्य को भी शामिल किया जाएगा ताकि जांच प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहे।
-राजेश कुमार, डीएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed