फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Information given about techniques and schemes related to farming

Sirsa News: खेती से जुड़ी तकनीक व योजनाओं की जानकारी दी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Information given about techniques and schemes related to farming
 किसानों को कृषि योजनाओं की जानकारी देते हुए कृषि विभाग के अधिकारी। 
चोपटा। केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से चलाए जा रहे विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत गांव में शक्कर मंदोरी, शाहपुरिया और तरकांवाली में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को खेती से जुड़ी नई जानकारी, तकनीक और सरकारी योजनाओं से अवगत कराया गया।
विज्ञापन


कृषि विकास अधिकारी डॉ शैलेंद्र सहारण ने बताया कि केंद्र और प्रदेश सरकार मिलकर गांवों में विकसित कृषि संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत कृषि विज्ञान केंद्र से डॉ. सुनील बेनिवाल, कृषि वैज्ञानिक डॉ. रविंद्र, डॉ. शैलेंद्र सहारण, डॉ. सतबीर रंगा, डॉ. महेंद्र, डॉ. होशियार सिंह व डॉ. मदन ने किसानों को खेती से जुड़ी नई जानकारी, तकनीक और सरकारी योजनाओं से अवगत कराया।
विज्ञापन


इससे किसानों की आमदनी बढ़ाने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र और केंद्रीय कपास अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिक, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, बागवानी, पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन विभाग के अधिकारी गांवों में जाकर किसानों से सीधा संवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेती, बागवानी, पशुपालन और मछली पालन से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी गई। फिलहाल जिले में खरीफ फसलों की बिजाई का समय चल रहा है। जिन खेतों में अभी फसल नहीं लगी या जहां खाद नहीं डाली गई, वहां की मिट्टी के नमूने जांच के लिए गए। इससे मिट्टी की उर्वरता का सही आकलन होगा।


इस मौके पर गांव के सरपंच श्रीचंद, दिवान, निहाल सिंह, पूर्व सरपंच जगदीश दहिया, जयनारायण सहारण, मंगल सिंह, वीरेंद्र कासनियां, नरेंद्र संजय, कृष्ण कासनियां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed