फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Information about post office savings and insurance facilities

Sirsa News: डाकघर की बचत व बीमा सुविधाओं के बारे में बताया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Information about post office savings and insurance facilities
डाकघर से शाखा प्रबंधक  कृष्ण सचदेवा और उनकी टीम जेसीडी में विद्या​र्थियों को योजनाओं के बारे मे
सिरसा। जेसीडी मेमोरियल कॉलेज में भारत सरकार के निर्देशानुसार लक्ष्य अभियान के अंतर्गत भारतीय डाकघर से शाखा प्रबंधक कृष्ण सचदेवा और उनकी टीम ने कॉलेज के कर्मचारियों को डाकघर की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की। इस प्रशिक्षण व जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन डाकघर की बचत, बीमा, और अन्य सुविधाओं के प्रचार-प्रसार के लिए किया गया।
विज्ञापन


जेसीडी विद्यापीठ के महानिदेशक डॉ. जय प्रकाश ने कहा कि डाक जीवन बीमा और बचत योजनाओं के बारे में जागरूकता फैलाने का यह प्रयास न केवल सराहनीय है, बल्कि समाज के लिए अत्यंत लाभकारी भी है। उन्होंने कहा कि डाकघर की योजनाएं अन्य कंपनियों की तुलना में अधिक विश्वसनीय, पारदर्शी और सुरक्षित हैं, जो आम जनता को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में सहायक हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कर्मचारियों से आग्रह किया कि वे इन योजनाओं का लाभ उठाएं और अपने परिवार व दोस्तों को भी इसके बारे में जागरूक करें। कॉलेज की प्राचार्या डॉ. शिखा गोयल ने कृष्ण सचदेवा और उनकी टीम को हरा पौधा देकर उनका स्वागत किया। शाखा प्रबंधक कृष्ण सचदेवा ने बताया कि सिरसा डाकघर में लक्ष्य अभियान के तहत आरडी, मासिक आय योजना, नेट बैंकिंग, पासपोर्ट और आधार कार्ड जैसी सुविधा उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि ये योजनाएं अन्य निजी कंपनियों की तुलना में बेहतर ब्याज दर और सुरक्षा प्रदान करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed