फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   India's culture, traditions and customs are ancient and ancient: Chaman

भारत की संस्कृति, परंपरा व रीति रिवाज पुरातन और प्राचीन : चमन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
India's culture, traditions and customs are ancient and ancient: Chaman
सिरसा। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता के दौरान मौजूद विद्
सिरसा। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वीरवार को भारतीय भाषा उत्सव 2025 मनाया गया। कार्यक्रम की थीम अनेक भाषा-एक भाव और एक भारत श्रेष्ठ भारत रही। इस उत्सव का शुभारंभ विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य चमन भारतीय शिक्षाविद ने विधिवत रूप से किया।
विज्ञापन


भारतीय ने कहा कि भारत की संस्कृति, परंपरा, रीति रिवाज रिवायत, पुरातन और प्राचीन है, भारत एक ऐसा देश है, जो सभी भाषाओं का मान सम्मान और आदर करता है और भारत ही एक ऐसा देश है, जो भाषा को मां का स्थान भी देता है। भाषाओं में संवेदना है, मर्म है सुकून है और अस्मिता की पहचान है।
विज्ञापन


भाषा देश की धड़कन होती है, हमें सभी भाषाओं का मान-सम्मान करना चाहिए और अपनी शब्दावली को भी बढ़ाते रहना चाहिए। भाषाओं को जब हम पढ़ते हैं, इसमें संवेदना, स्पंदन और जहां खुशियां जाहिर होती है, वहीं ज्ञान भी प्राप्त होता है। आज के कार्यक्रम की थीम अनेक भाषा एक भाव, एक भारत श्रेष्ठ भारत थी, भाषा वृक्ष और भाषा धरोहर भित्ति प्रतियोगिताएं करवाई गईं। इस मौके पर ममता अंग्रेजी प्रवक्ता, अलका पंजाबी प्रवक्ता, राजकुमार हिंदी प्रवक्ता, देवेंद्र कुमार अंग्रेजी प्रवक्ता, जयकरण इतिहास प्रवक्ता, रीतेंद्र पांडे गणित प्रवक्ता व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रकार रहे परिणाम

भाषा धरोहर भित्ति प्रतियोगिता में प्रथम हिंदी भाषा नौंवी की छात्रा दीक्षा, गुड्डी, पलक, द्वितीय स्थान पंजाबी भाषा ने प्राप्त किया। सिमरन, दीक्षा, मनप्रीत कक्षा नौंवी और तृतीय स्थान अंग्रेजी भाषा ने प्राप्त किया। इसी प्रकार भाषा वृक्ष प्रतियोगिता में प्रथम आरजू कक्षा 12वीं, द्वितीय महक प्रीत कक्षा 12वीं और तृतीय स्थान 12वीं सचनूर ने प्राप्त किया। भारतीय भाषा उत्सव की नोडल अधिकारी सुनीता हिंदी प्रवक्ता रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed