{"_id":"6aa04cadbcca1f655e0dd674","slug":"fifth-swine-flu-case-detected-in-the-district-75-year-old-woman-infected-sirsa-news-c-128-1-sir1004-164639-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: जिला में स्वाइन फ्लू का पांचवां केस मिला, 75 वर्षीय महिला संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: जिला में स्वाइन फ्लू का पांचवां केस मिला, 75 वर्षीय महिला संक्रमित
Tue, 08 Sep 2026 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 08 Sep 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। जिले में स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मंगलवार को 75 वर्षीय एक वृद्ध महिला स्वाइन फ्लू संक्रमित पाई गई। वह सिरसा के गांव जगमालवाली की रहने वाली है और उसका उपचार डीएमसी लुधियाना में चल रहा है।
इस नए मामले के बाद जिले में स्वाइन फ्लू संक्रमित मरीजों की कुल संख्या पांच हो गई है। इनमें से एक मरीज की हिसार के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो चुकी है। सिविल सर्जन डॉ. पवन कुमार ने बताया कि संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।
नागरिक अस्पताल सिरसा में नमूना लेने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अब तक सिरसा में चार व्यक्तियों के नमूने लिए गए हैं। फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में भी एक व्यक्ति का नमूना जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की तैयारी और अपील
नागरिक अस्पताल में स्वाइन फ्लू मरीजों के उपचार के लिए छह बिस्तरों का अलग वार्ड बनाया गया है। स्वास्थ्य विभाग संक्रमित मरीजों के संपर्क वाले लोगों पर भी निगरानी रख रहा है। सिविल सर्जन डॉ. पवन कुमार ने लोगों से अपील की है कि बुखार, जुकाम, शरीर में दर्द, सांस लेने में परेशानी या खांसी जैसे लक्षण होने पर लापरवाही न बरतें। उन्होंने नागरिक अस्पताल में जांच करवाने का आग्रह किया।