फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Bar Association Elections: Two days left for voting; candidates go all out in campaigning.

बार एसो. चुनाव: मतदान में दो दिन शेष, उम्मीदवारों ने प्रचार में झोंकी पूरी ताकत

Tue, 08 Sep 2026 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 08 Sep 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Bar Association Elections: Two days left for voting; candidates go all out in campaigning.
जिला बार एसोसिएशन परिसर सिरसा।
सिरसा। जिला बार एसोसिएशन चुनाव के लिए मतदान में अब दो दिन शेष हैं। सभी उम्मीदवारों ने प्रचार अभियान में पूरी ताकत झोंक दी है। वे सुबह से देर रात तक बार सदस्यों के घर पहुंचकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन

चुनाव समिति ने ईवीएम की व्यवस्था के लिए प्रशासन को 10 हजार रुपये की राशि जमा करवाई है। समिति ने प्रशासन से 9 ईवीएम की मांग की है। चुनाव में सबसे ज्यादा कांटेदार मुकाबला प्रधान पद को लेकर माना जा रहा है। प्रधान पद के लिए वर्तमान प्रधान सहित छह उम्मीदवार मैदान में हैं। बार सदस्यों में जीत के अंतर को लेकर चर्चाएं जारी हैं।
विज्ञापन

कई सदस्य अनुमान लगा रहे हैं कि जीत का अंतर 10 मतों से अधिक नहीं रहेगा। इस बार करीब 1560 बार सदस्यों को मतदान का अधिकार प्राप्त है। चुनाव अधिकारी अरविंद्र सिंह वधवा ने बताया कि अंतिम तैयारियां 10 सितंबर की शाम तक पूरी होंगी। मतदान केंद्र में मोबाइल फोन व कैमरा ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। केवल मताधिकार प्राप्त अधिवक्ता और उम्मीदवारों के एजेंट ही प्रवेश कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान प्रक्रिया और परिणाम
चुनाव समिति के अनुसार, उन्हीं अधिवक्ताओं को मतदान का अधिकार होगा। जिन्होंने शपथ पत्र दिया है कि वे वकालत के अलावा कोई अन्य कारोबार नहीं करते। मतदान 11 सितंबर को सुबह नौ बजे शुरू होकर शाम पांच बजे तक चलेगा। आम चुनाव की तर्ज पर बार चुनाव में भी मतदाताओं के लिए नोटा का विकल्प रहेगा। मतदान के तुरंत बाद मतगणना शुरू कर दी जाएगी।

प्रमुख पदों पर उम्मीदवार
प्रधान पद के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता गंगाराम ढाका, पूर्व प्रधान जीपीएस किंगरा और रघुबीर खिंडा मैदान में हैं। भूपेंद्र खट्टर, सुरेंद्र जाखड़ और पूर्व प्रधान आदित्य राठौर भी प्रधान पद के उम्मीदवार हैं। उप प्रधान पद पर महिला वर्ग में अमनदीप कौर और मोनिका शर्मा के बीच मुकाबला है। पुरुष वर्ग में संजीव गर्ग, विकास ढिल्लो और गुरतेज सिंह बराड़ चुनाव लड़ रहे हैं। सचिव पद के लिए कपिल देव और दर्शन लाल छाबड़ा आमने-सामने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed