{"_id":"60c790308ebc3e8a6469649b","slug":"indefinite-mahapadav-of-contracted-health-workers-from-today-sirsa-news-rtk61298707","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुबंधित स्वास्थ्य कर्मियों का अनिश्चिकालीन महापड़ाव आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुबंधित स्वास्थ्य कर्मियों का अनिश्चिकालीन महापड़ाव आज से
विज्ञापन
सिरसा। नौकरी से हटाए गए कर्मचारियों की ज्वाइनिंग को लेकर स्वास्थ्य विभाग में आउटसोर्सिंग पॉलिसी के तहत कार्यरत कर्मचारियों का रोष है। सर्व कर्मचारी संघ के बैनर तले 15 जून को कर्मचारियों द्वारा डाले जा रहे महापड़ाव के लिए सोमवार को कर्मचारियों ने चौटाला सीएचसी में बैठक की। अध्यक्षता प्रधान दीपक ने की।
उन्होंने कहा कि विभाग के अधिकारी ठेकेदार के हाथों की कठपुतली बने हुए हैं। विभाग के महानिदेशक व प्रशासनिक अधिकारियों के बाद भी ठेकेदार की मनमानी बदस्तूर जारी है। आदेशों के बाद भी अभी तक हटाए गए कर्मचारियों को ज्वाइन नहीं करवाया गया है, जिसके कारण कर्मचारियों में विभाग के प्रति रोष बढ़ता जा रहा है। काम करने के बाद भी कर्मचारियों को नौकरी से निकालना दुर्भाग्यपूर्ण है। मजे की बात तो यह है कि वे स्वास्थ्य विभाग में काम कर रहे हैं, लेकिन आज तक विभाग ने उन्हें अपना कर्मचारी समझा ही नहीं।
वहीं डबवाली में सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान मदनलाल खोथ व जिला सचिव राजेश भाकर की अध्यक्षता में बैठक हुई। उन्होंने कहा कि अब कर्मचारी अब विभाग के अधिकारियों व ठेकेदार की मनमानी को सहन नहीं करेंगे। उन्होंने बताया कि महापड़ाव अनिश्चितकालीन होगा और आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर कर्मचारी काम नहीं करेंगे।