{"_id":"6839d298a73df6f10b01c105","slug":"include-yoga-in-your-daily-routine-yatindra-singh-sirsa-news-c-128-1-sir1002-138674-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियमित दिनचर्या में शामिल करें योग : यतींद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियमित दिनचर्या में शामिल करें योग : यतींद्र सिंह
विज्ञापन
सिरसा। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में विद्यालय में पूर्व योग अभ्यास शिविर लगाया गया। इसमें विद्यार्थियों को योग अभ्यास करवाए गए। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के जिला अध्यक्ष एडवोकेट यतींद्र सिंह रहे।
जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता उप जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष फुटेला ने की। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारत विश्व गुरु है और योग साधना भारत की परंपरा है। भारत की संस्कृति है, योग हमें निरोग रखता है, योग ही जीवन है, वियोग ही मृत्यु है। इसलिए योग को पहला सुख निरोगी काया कहा गया है। हमें नियमित योग करना चाहिए।
विद्यालय के प्रधानाचार्य मदन मलिक ने योग के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। योग की विभिन्न आसन हैं, सभी हमें संपूर्ण स्वास्थ्य प्रदान करते हैं। सुभाष फुटेला ने कहा कि हमें नियमित रूप से योग करने के साथ-साथ इस बार संपूर्ण भारतवर्ष में 10 लाख से अधिक जन योग अभ्यास कर एक विश्व रिकॉर्ड बनाएंगे।
विज्ञापन
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के हिंदी प्रवक्ता चमन भारतीय शिक्षाविद ने आए हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद किया और विभिन्न योग क्रियाओं के बारे में जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर अनिल, केवल कंबोज, प्रमोद कुमार, पंकज कौशिक, नवजीत, नरेंद्र, मंजू डीपी, अंकुर, देवेंद्र कुमार व अन्य मौजूद रहे।