{"_id":"67cc884e94430d4c2a050df9","slug":"inauguration-of-newly-constructed-anganwadi-centre-building-in-kagdana-and-gusainaana-sirsa-news-c-128-1-svns1027-134415-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: कागदाना और गुसाईंआना में नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र के भवन का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: कागदाना और गुसाईंआना में नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र के भवन का लोकार्पण
Sat, 08 Mar 2025 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 08 Mar 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
चोपटा में आंगनबाड़ी केंद्र के भवन का लोकार्पण करतीं सरपंच प्रोमिला बैनीवाल। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
चोपटा। गांव कागदाना और गुसाईंआना में शनिवार को नवनिर्मित आंगनबाड़ी भवनों का लोकार्पण किया गया। इन दोनों भवनों के निर्माण में 12-12 लाख खर्च किए गए हैं।
गांव कागदाना में बने केंद्र का उद्घाटन कार्यक्रम अधिकारी व सीडीपीओ सुदेश कुमारी और गांव की सरपंच प्रोमिला बैनीवाल ने किया। सुदेश कुमारी ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों में सुविधाओं की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। महिलाओं व बच्चों को पोषण आहार उचित मात्रा में व समय पर दिया जा रहा है। उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही महिला उत्थान की योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर सुपरवाइजर अनु, सरपंच प्रतिनिधि मांगेराम बैनीवाल, एसडीओ विपिन कुमार, आंगनबाड़ी वर्कर संतरो, कश्मीरी देवी, एसएमसी प्रधान हसन खान व बलवान सिंह गोदारा सहित आदि मौजूद रहे।
इधर गांव गुसाईंआना में आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण सरपंच रघुवीर सिंह ने किया। इस दौरान पौधारोपण भी किया गया। इस मौके पर सुपरवाइजर रचना, सुनैना, आंगनबाड़ी वर्कर पूजा सोनी, कौशल्या आदि मौजूद रहीं।