फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   In village Bappa, police made common people and youth aware against drugs.

Sirsa News: गांव बप्पा में पुलिस ने आमजन और युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक किया

Thu, 13 Jun 2024 02:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 13 Jun 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
In village Bappa, police made common people and youth aware against drugs.
नशा न करने को लेकर आमजन ​को नशे के प्रति शपथ ग्रहण करवाते हुए पुलिस कर्मी।
सिरसा। बड़ागुढ़ा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने गांव बप्पा में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को नशे के खिलाफ जागरूक करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों की दैनिक गतिविधियों पर पैनी नजर रखें तथा उन्हें शिक्षा तथा खेलकूद जैसी गतिविधियों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें ।
विज्ञापन

इस अवसर पर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश ने कहा कि पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण के नेतृत्व में जिला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है परंतु इस अभियान की संपूर्ण सफलता के लिए जन सहयोग अति आवश्यक है। थाना प्रभारी ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा जहां नशा तस्करों पर शिकंजा कसा जा रहा है, वही युवाओं को खेल गतिविधियों के माध्यम से जागरूक भी किया जा रहा है ।
विज्ञापन

शहर थाना प्रभारी राजाराम तथा महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर घनश्याम ने आमजन को संबोधित नशे के खिलाफ जागरूक किया तथा जिला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाई जा रहे अभियान में बढ़ चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है और इस बुराई को समाज से मिटाने के लिए समाज के सभी लोगों को आगे आकर अग्रणी भूमिका निभानी होगी ताकी समाज को पूरी तरह से नशा मुक्त किया जा सके। शहर थाना तथा महिला थाना प्रभारी ने आमजन से आह्वान किया कि नशा बेचने वालों की सूचना बेझिझक होकर पुलिस प्रशासन को दें, ताकि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed