{"_id":"666b38f3fe36b97f2c010a95","slug":"in-the-solution-cell-camp-out-of-94-problems-23-were-ppp-and-16-were-for-pension-sirsa-news-c-128-1-sir1002-121063-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: समाधान प्रकोष्ठ शिविर में 94 समस्याओं में 23 पीपीपी व 16 पेंशन की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: समाधान प्रकोष्ठ शिविर में 94 समस्याओं में 23 पीपीपी व 16 पेंशन की
Thu, 13 Jun 2024 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 13 Jun 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। समाधान शिविर के चौथे दिन उपायुक्त ने 94 लोगों की समस्याएं सुनी। इनमें परिवार पहचान पत्र की 23 और पेंशन से जुड़ी 16 समस्याएं आई। वहीं अन्य विभागों के समस्याएं भी इस दौरान लोगों ने उपायुक्त के समक्ष रखी। उपायुक्त ने समस्याओं से संबंधित विभागों के अधिकारियों को नागरिकों की समस्याओं का निवारण करने के निर्देश दिए।
समाधान शिविर में नागरिकों द्वारा पेयजल की समस्या लेकर आने पर उपायुक्त ने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए कहां कि गर्मी के मौसम को देखते हुए शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की समस्या का प्राथमिकता के साथ समाधान किया जाए। लोगों को निर्बाध रूप से बिजली और पर्याप्त मात्रा में पेयजल मिले।
इसी प्रकार एक ग्रामीण द्वारा 100 वर्ग गज के प्लॉट का कब्जा दिलवाने की समस्या पर तुरंत संज्ञान लेते हुए जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी व जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी को निर्देश दिए कि जिन भी गांवों में सरकार द्वारा महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना के तहत 100 गज के प्लॉट दिए गए हैं। उन पर किसी अन्य व्यक्ति का कब्जा है, उन्हें तुरंत खाली करवा कर असल व्यक्ति को प्लॉट का कब्जा दिलवाया जाए।
विज्ञापन
उपायुक्त ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि नागरिकों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने जनता से सीधे रूप से जुड़े विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे नागरिकों की समस्याओं के समाधान के प्रति पूरी तरह से संवेदनशील होकर कार्य करें। सरकार के निर्देशानुसार जरूरतमंद लोगों को पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण, अतिरिक्त उपायुक्त डाॅ. विवेक भारती, डीएमसी सुरेंद्र, सीईओ जिला परिषद सुभाष चंद्र, एसडीएम सिरसा राजेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।