फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   In Sirsa, BJP's SC cell chief misbehaved with police personnel and tried to tear their uniforms

Sirsa: भाजपा के एससी सेल प्रधान ने पुलिस कर्मचारियों के साथ की बदमीजी, वर्दी फाड़ने का किया प्रयास

Wed, 19 Mar 2025 01:55 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 19 Mar 2025 01:55 PM IST
सार

ईवीआर इंचार्ज मुकेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर जब मौके पर पहुंचे तो कुलदीप सिंह नामक  व्यक्ति लड़ाई झगड़ा कर रहा था। जब उसे रोकने का प्रयास किया तो पुलिस कर्मचारियों के साथ हाथापाई शुरू कर दी।

विज्ञापन
In Sirsa, BJP's SC cell chief misbehaved with police personnel and tried to tear their uniforms
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरसा के रोड़ी क्षेत्र में भाजपा के एससी सेल के प्रधान द्वारा पुलिस कर्मचारियों के साथ बदतमीजी का मामला सामने आया है। पुलिस कर्मचारियों के साथ गाली गलौच व हाथापाई करने के साथ साथ ईवीआर इंचार्ज की वर्दी फाड़ने का प्रयास भी प्रधान ने किया। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


रोड़ी थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि ईवीआर इंचार्ज मुकेश कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में  ईवीआई इंचार्ज ने शिकायत दी है कि  कि वह रोड़ी में तैनात है। 18 मार्च को रात करीबन 8 बजकर 45 मिनट पर उसके पास एक फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि गांव मलडी  में कुलदीप सिंह अपने परिवार के साथ लड़ाई झगड़ा कर रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस कर्मचारी जयनारायण व एसपीओ  सुनील कुमार मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


दोनों जब मौके पर पहुंचे तो वहां पर फोन करने वाले  अर्शदीप सिंह अपने परिवार सहित मौजूद था।  उसने बताया कि पुलिस की गाड़ी आता देख कुलदीप सिंह मौके से भाग गया है। उसके बाद बाद पूछताछ टीम वापस लौट आई। इसके बाद रात करीब 9 बजकर 36 मिनट  पर दोबारा से फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि गांव मलडी में  कुलदीप सिंह वापिस आकर अपने परिवार के साथ लड़ाई झगड़ा कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईवीआर इंचार्ज मुकेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर जब मौके पर पहुंचे तो कुलदीप सिंह नामक  व्यक्ति लड़ाई झगड़ा कर रहा था। जब उसे रोकने का प्रयास किया तो पुलिस कर्मचारियों के साथ हाथापाई शुरू कर दी। ईएचसी मुकेश कुमार ने बताया कि कुलदीप सिंह ने उसकी वर्दी फाड़ने का प्रयास किया और कमीज के दो बटन टूट गए। उसने पुलिस कर्मचारियों को गालियां दी। आरोपी कुलदीप सिंह बोला कि वह भाजपा  एससी सी सेल का प्रधान हूं। तुम्हारी ऐसी तैसी कर दूंगा।  


पुलिस कर्मचारियों ने बड़ी मुश्किल से उसे काबू किया। फोन करने वाले रेशम सिंह पुत्र कुलदीप सिंह ने बताया कि उसका  पिता रोजाना शराब पीकर घर पर आकर गाली गलौच करता है। गांव भर में लोगों को गालियां निकालता है। उसे बड़ी मुश्किल से काबू  थाना रोड़ी में लाया गया। कुलदीप सिंह रास्ते भर और थाने में आकर भी गाली गलौच करता रहा। पुलिस ने ईएचसी मुकेश के बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ सरकारी काम में बांधा पैदा करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed