फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   If solution is not found in 10 days, we will pitch tents in BEO office: Sharma

10 दिन में समाधान नहीं हुआ तो बीईओ कार्यालय में गाड़ेंगे तंबू : शर्मा

Wed, 05 Feb 2025 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 05 Feb 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
If solution is not found in 10 days, we will pitch tents in BEO office: Sharma
बीईओ कार्यालय में  धरना देकर बैठे राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के सदस्य।  संघ
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ, हरियाणा ब्लॉक सिरसा की ओर से अपनी मांगों के लिए खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान बीईओ कृष्ण कुमार भी अध्यापकों के धरने पर पहुंचे और उनसे बातचीत की। इस मौके पर संगठन के जिला प्रधान विजय शर्मा व ब्लॉक सिरसा प्रधान संदीप रूंडला ने कहा कि 10 दिन में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो बीईओ कार्यालय में तंबू गाड़ेंगे।
उन्होंने कहा कि राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक सिरसा कार्यकारिणी विभिन्न मांगों के संबंध में पूर्व में भी विचार-विमर्श कर चुकी है, लेकिन सिरसा ब्लॉक की तमाम समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। छात्र संख्या के अनुसार शिक्षकों की आंतरिक व्यवस्था की जाए। राजकीय स्कूल अनाज मंडी के अध्यापकों की समस्या का समाधान किया जाए। खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में तैनात लिपिक राजेश कुमार को अपने मूल विद्यालय में वापिस भेजा जाए। सीएचटी के नाम पर किसी भी शिक्षक की ड्यूटी किसी भी प्रकार की सामग्री वितरण में न लगाई जाए। उन्होंने बताया कि अधिकारी बार-बार अवगत करवाने के बाद भी सुनवाई नहीं कर रहे। इस मौके पर अजमेर सिंह, सज्जन भांभू, सुधीर सुथार, कन्हैया लाल, तिलकराज सहित संगठन से जुड़े जिलेभर के शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन


वर्जन :

अध्यापकों की समस्याओं संबंधित अधिकारियों से बातचीत की है। कार्रवाई के लिए 10 दिन का समय मांगा गया है, अगर 10 दिनों में समाधान नहीं होता तो विभागीय कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा। --- कृष्ण कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed