फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Husbands beat up two sisters for dowry, case registered

Sirsa News: दहेज के लिए दो सगी बहनों से पतियों ने की मारपीट, केस दर्ज

Wed, 26 Mar 2025 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 26 Mar 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Husbands beat up two sisters for dowry, case registered
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। दहेज के लालच में जिले में दो सगी बहनों को उनके पतियों पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप है। दोनों बहनों की शादी गांव शाहपुरिया में सगे दो भाइयों के साथ हुई थी। पीड़ित बहनों की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
गांव भरोखा निवासी भतेरी देवी और उनकी बहन शिल्पा का रिश्ता करीब 12 साल पहले गांव शाहपुरिया निवासी सुरजीत सिंह और उनके भाई कृष्ण कुमार से हुआ था। इस आधार पर भतेरी देवी की शादी तीन मार्च 2014 को सुरजीत सिंह और शिल्पा की शादी कृष्ण कुमार से हुई। शिल्पा ने 11 जनवरी 2015 को पुत्र को जन्म दिया जबकि भतेरी देवी की कोई संतान नहीं है।
विज्ञापन

शादी के डेढ़ साल बाद शिल्पा और भतेरी देवी के पति उन्हें दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। दोनों बहनों ने अपने पतियों को समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माने। दोनों के पति उनके साथ मारपीट करने लगे। इसलिए दोनों बहनें मायके आ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2023 में हुई पंचायत में दोनों बहनों के पतियों ने अपनी गलती स्वीकार की। तब वे भतेरी और शिल्पा के साथ घर बसाने के लिए तैयार हो गए लेकिन छह माह बाद फिर से दोनों के पति उन्हें दहेज के लिए परेशान करने लगे और उन्हें फिर से ससुराल से निकलने के लिए मजबूर कर दिया। तब से दोनों बहने दोबारा मायके आ गईं। इन दोनों ने अपने पति सुरजीत और कृष्ण कुमार के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी।

जांच के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और मारपीट का केस दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी शकीला बिश्नोई का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed