फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   husband attacked on wife

Sirsa News: पति ने महिला मित्र के साथ मिलकर पत्नी पर किया ब्लेड से हमला

Tue, 30 Jun 2026 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 30 Jun 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
husband attacked on wife
आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सिरसा। शहर की एक 59 वर्षीय महिला ने पति व उसकी महिला मित्र पर ब्लेड से हमला करने का आरोप लगाया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने घायल महिला के बयान दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


पुलिस को दिए बयान में दयाल सिंह नगर निवासी कमलेश कुमारी ने बताया कि करीब 40 वर्ष पहले उसकी पहली शादी फतेहाबाद जिले के भूतन निवासी व्यक्ति से हुई थी। उससे तीन बच्चे हैं। करीब 30 वर्ष पहले उसकी पहचान उदयपाल निवासी गांव चिंदड़ जिला फतेहाबाद से हुई। इसके बाद उन दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। बाद में उसने पहले पति से तलाक लेकर उदयपाल से विवाह कर लिया।
विज्ञापन

महिला के अनुसार, उदयपाल पहले से शादीशुदा था। महिला ने आरोप लगाया कि पिछले कुछ समय से उदयपाल का व्यवहार उसके प्रति ठीक नहीं था। वह छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करता था। बाद में उसे पता चला कि उदयपाल के दयाल सिंह नगर निवासी एक महिला से कथित तौर पर अवैध संबंध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने बताया कि जब भी वह पति को उक्त महिला से दूरी बनाने के लिए कहती थी दोनों के बीच विवाद हो जाता था। पीड़िता के अनुसार, 27 जून को वह अपने घर पर मौजूद थी। इसी दौरान उसका पति घर पहुंचा, उसके पीछे उक्त महिला भी आ गई। आरोप है कि दोनों ने उसके साथ मारपीट की और उसे पकड़कर ब्लेड से वार किए।

इसके बाद उसे थप्पड़-मुक्कों से पीटा, बाद में दोनों कार में बैठकर मौके से भाग निकले। पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया।
जांच अधिकारी अशोक कुमार का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed