{"_id":"69caaa635a344b50dd0c771f","slug":"hsvp-took-on-the-responsibility-of-beautifying-town-park-sirsa-news-c-128-1-svns1027-155657-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: एचएसवीपी ने संभाली टाउन पार्क को निखारने की जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: एचएसवीपी ने संभाली टाउन पार्क को निखारने की जिम्मेदारी
Mon, 30 Mar 2026 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 30 Mar 2026 10:22 PM IST
विज्ञापन
टाउन पार्क।
सिरसा। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने शहर के प्रमुख टाउन पार्क के सुधार की जिम्मेदारी संभाल ली है। नगर परिषद को सौंपने के बजाय अब विभाग ने पार्क के बिगड़ी सूरत को सुधारने का कार्य शुरू कर दिया है। इसके तहत पार्क की चहारदीवारी निर्माण और बागवानी के लिए टेंडर जारी किए गए हैं।
पार्क शहर के बीचों-बीच स्थित है और इसका ऐतिहासिक महत्व है। यह पहले हाथी पार्क के नाम से जाना जाता था और इसके पास ही सालासर मंदिर है जहां भक्तों की तादाद हमेशा रहती है। खासकर सुबह और शाम को सैर करने वालों की भीड़ रहती है। लेकिन लंबे समय से पार्क की साफ-सफाई और सुविधाओं की कमी महसूस की जा रही थी।
पार्क गोद लेने की प्रक्रिया रुकी
एचएसवीपी ने पहले उपायुक्त के माध्यम से पार्क को नगर परिषद को गोद देने की योजना बनाई थी लेकिन बाद में यह प्रक्रिया रुक गई। नगर परिषद के एमई ने पार्क की मौजूदा स्थिति की रिपोर्ट देने के बाद सुपुर्दगी पर रोक लगा दी। इसके बाद एचएसवीपी ने स्वयं ही पार्क के सुधार का निर्णय लिया और काम शुरू कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार, टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही कार्य शुरू हो जाएगा जिसमें हरियाली बढ़ाने, पौधरोपण और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन
बागवानी पर खर्च होंगे 1.70 लाख रुपये
पार्षद गोपीराम सैनी ने बताया कि वे लंबे समय से टाउन पार्क को सुधारने की मांग कर रहे थे। नगर परिषद ने भी इस संबंध में टेंडर लगाया था लेकिन हैंडओवर की प्रक्रिया रुकने के बाद अधिकारियों ने अपनी प्रक्रिया को रोका। अब एचएसवीपी विभाग पार्क में एक लाख 70 हजार रुपये खर्च कर बागवानी और टूटी दीवारों के सुधार कार्य करेगा जिससे लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी।