{"_id":"097a76689dbb19390b59e6fbc8f9079b","slug":"hoshyari-lal-sharma-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीड़ित परिवार को दी जाए 10 लाख की मदद: कांग्रेस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीड़ित परिवार को दी जाए 10 लाख की मदद: कांग्रेस
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Fri, 30 Oct 2015 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता होशियारी लाल शर्मा ने गांव बेगू की ढाणी करनैल सिंह में अधिक बिजली बिल देख कर सदमे से हुई एक महिला की मौत मामले में पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये की सहायता देने की मांग की है।
विज्ञापन
शर्मा बृहस्पतिवार को गांव बेगू स्थित ढाणी करनैल सिंह निवासी 45 वर्षीय शकुंतला देवी की मौत होने पर उनके परिजनों को सांत्वना देने के लिए पहुंचे थे। शर्मा ने पीड़ित परिवार से मामले में प्रशासन से सहायता की बात करने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि मृतका के परिवार की आर्थिक हालत ठीक नहीं है।
विज्ञापन
उसकी चार लड़कियां व दो लड़के हैं। इसलिए प्रशासन को परिवार की मदद करनी चाहिए। साथ ही बिजली निगम के अधिकारियों से आग्रह किया कि बिजली बिल रिकार्ड के हिसाब से चेक करके भेजा जाए।
विज्ञापन
इस अवसर पर गांव के सरपंच टहल सिंह, मा. राजकुमार, प्रकाश बेगू, संगीत कुमार, रणधीर, बाबूराम, हरिसिंह, गुरनाम सिंह, रामस्वरूप, महावीर, सोनू, देव, बलविंद्र, देशराज, जगदीश भाटिया, सुरेंद्र आदि भी उनके साथ उपस्थित थे।