{"_id":"69b063fff44ec9179b0eb93c","slug":"horse-got-first-prize-sirsa-news-c-128-1-sir1010-154475-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: पंजाब हेरिटेज हॉर्स शो 2026 में रानियां का अरावत बना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: पंजाब हेरिटेज हॉर्स शो 2026 में रानियां का अरावत बना विजेता
Wed, 11 Mar 2026 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 11 Mar 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
अरावत घोड़े के साथ मालिक त्रिलोचन सिंह ढिल्लों। संस्था।
51 हजार इनामी राशि के साथ दिया गया प्रशस्ति पत्र
फोटो-- 52
संवाद न्यूज एजेंसी
रानियां। पंजाब के पटियाला में आयोजित पंजाब हेरिटेज हॉर्स शो 2026 में रानियां के एक घोड़े अरावत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। इस पर आयोजकों की ओर से अरावत के मालिक को 51 हजार रुपये की इनामी राशि तथा प्रशस्तिपत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस हॉर्स शो में हरियाणा व पंजाब के अनेक गांवों और शहरों से घोड़ों ने हिस्सा लिया। इसमें रानियां के झबालिए स्टड फार्म के अरावत ने अपने सफेद रंग, कद, बनावट, चाल व स्फूर्ति से मेले में मौजूद दर्शकों को रोमांचित कर दिया। दमदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।
अरावत घोड़े के मालिक त्रिलोचन सिंह ढिल्लों व उनके साथी राजा चंदी ने बताया कि इस शो में हिस्सा लेने की तैयारी लंबे समय से की जा रही थी। अरावत की देखभाल व ट्रेनिंग पर विशेष ध्यान दिया गया। शो में अरावत की ओर से शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता बनने पर लोगों व मेले में पहुंचे दर्शकों ने अरावत घोड़े के मालिक व उनके साथी को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो