फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Hope for a new life was awakened in eight drug addicts from three villages.

Sirsa News: तीन गांवों के आठ नशा पीड़ितों में जगाई नवजीवन की आशा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
Hope for a new life was awakened in eight drug addicts from three villages.
डबवाली। नशा मुक्ति टीम की ओर से थाना क्षेत्र के गांव पीपली, माखा व कालांवाली में घर-घर जाकर नशा पीड़ितों की जानकारी जुटाई गई। सर्च अभियान के दौरान कुल आठ नशा पीड़ित व्यक्तियों को चिन्हित किया गया। इनमें एक नशा पीड़ित को कालांवाली स्थित नशा मुक्ति केंद्र में दाखिल करवाया गया और सात नशा पीड़ितों की सरकारी अस्पताल के अनुभवी चिकित्सकों से काउंसिलिंग व उपचार शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन

नशा मुक्ति टीम की ओर से नशा पीड़ितों को आश्वस्त किया गया कि पुलिस का उद्देश्य दंड देना नहीं, बल्कि उन्हें नशे की लत से बाहर निकालकर एक स्वस्थ, सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन प्रदान करना है। टीम की ओर से नशा पीड़ितों व उनके परिजनों को सरकारी व मान्यता प्राप्त नशा मुक्ति केंद्रों में उपचार, काउंसलिंग व पुनर्वास से संबंधित जानकारी भी उपलब्ध कराई गईं।
विज्ञापन

इसके साथ-साथ गांव के अन्य नागरिकों को भी नशे के विरुद्ध जागरूक किया गया और समझाया गया कि नशा न केवल व्यक्ति, बल्कि पूरे परिवार और समाज को बर्बाद करता है। मानस पोर्टल व हेल्पलाइन नंबर 1933 पर इससे संबंधित जानकारी देने के बारे में जागरूक किया गया।पुलिस की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्ण रूप से गोपनीय रखी जाएगी। डबवाली पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे नशे के खिलाफ इस मुहिम में पुलिस का सहयोग करें और नशा मुक्त, सुरक्षित व सशक्त समाज की स्थापना में भागीदार बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed