फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Hooda, who called the post of Deputy Chief Minister a jhunjhuna, should now understand its importance: Digvijay Chautala.

उप मुख्यमंत्री पद को झुनझुना कहने वाले हुड्डा अब महत्व को समझे : दिग्विजय चौटाला

Wed, 11 Oct 2023 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 11 Oct 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Hooda, who called the post of Deputy Chief Minister a jhunjhuna, should now understand its importance: Digvijay Chautala.
जाट धर्मशाला में कार्यकर्ताओं को संबो​धित करते हुए दि​ग्विजय चौटाला।  स्रोत : स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। दिग्विजय चौटाला ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के चार डिप्टी सीएम बनाने की घोषणा पर तंज कसते हुए कहा कि कम से कम उन्होंने डिप्टी सीएम पद का महत्व तो समझा। उन्हें डिप्टी सीएम के नाम के पीछे के अधिकार और पावर समझ में आई।

उन्होंने कहा कि यही भूपेंद्र सिंह हुड्डा हैं, जिन्होंने दुष्यंत चौटाला के उपमुख्यमंत्री बनने के बाद कहा था कि यह झुनझुना है, कोई सांविधानिक पद नहीं। आज हुड्डा, ब्राह्मण समाज से डिप्टी सीएम बनाने की बात कह रहे हैं। वे ब्राह्मण समाज को गुमराह कर रहे हैं। दुष्यंत चौटाला के काम से घबरा कर वे ऐसी बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


जाट धर्मशाला में कार्यकर्ताओं के साथ जन नायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने बैठक की। उन्होंने राजस्थान चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं को लेकर प्रोत्साहित किया और कार्यकर्ताओं से चर्चा करके ड्यूटी लगाई। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि देवउठनी ग्यारस का त्योहार होता है। इस दिन शादी व अन्य धार्मिक कार्यक्रम होते हैं। इसलिए सभी पार्टियों ने मिलकर चुनाव की तारीख आगे बढ़ाने की मांग की थी। ऐसे में अब हमें दो दिन का अतिरिक्त समय चुनाव प्रचार के लिए मिल गया है। 25 नवंबर को राजस्थान में चुनाव होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन







राजस्थान के चार विधानसभा क्षेत्रों में करेंगे रोड शो

दिग्विजय ने कहा कि सीकर की रैली के बाद जजपा के पक्ष में माहौल बना है। राजस्थान चौधरी देवीलाल की कर्मभूमि है। दुष्यंत चौटाला राजस्थान में चौधरी देवीलाल के अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए आगे आए हैं। अभी तक हमारे चार दिन का कार्यक्रम राजस्थान चुनावों को लेकर तय है। 13 अक्तूबर को हम रोड शो करेंगे। रोड शो चार विधानसभा क्षेत्र में होंगे। इनमें नोहर, सूरत, दाता रामगढ, कोटपुतली व भरतपुर है।





एनडीए का हिस्सा है जजपा , पहले नवरात्रे पर होगी लिस्ट जारी
दिग्विजय चौटाला ने कहा कि कोई भी राजनीतिक पार्टी हो वह चुनाव की तैयारियां अपने दम पर करती है। गठबंधन हो न हो यह बाद के माहौल पर निर्भर करता है। भाजपा ने कुछ सीटों पर प्रत्याशी जारी किए हैं। हमारी पहले लिस्ट पहले नवरात्रे पर जारी होगी। हम नवरात्रे को शुभ मानते हैं। पहली लिस्ट आधा दर्जन से ज्यादा सीटों की होगी। उन्होंने कहा कि गठबंधन को लेकर निश्चित तौर पर चर्चा हुई है। जजपा भी एनडीए का हिस्सा है। सहमति बन जाए तो भी 25 से 30 सीटों पर जजपा चुनाव लड़ेगी। इतना हक हमारा बनता है और इसकी हम मांग करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed