{"_id":"6256fa39c7ab044e25732303","slug":"honeypreet-replied-on-the-discussions-about-sitting-on-the-guru-gaddi-of-dera-sacha-sauda","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरसा: गुरु गद्दी पर बैठने की चर्चाओं पर बोली हनीप्रीत- पापा जी ही गुरु गद्दी पर थे और रहेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरसा: गुरु गद्दी पर बैठने की चर्चाओं पर बोली हनीप्रीत- पापा जी ही गुरु गद्दी पर थे और रहेंगे
Wed, 13 Apr 2022 09:58 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 13 Apr 2022 09:58 PM IST
सार
डेरा प्रेमी ने सोशल मीडिया पर हनीप्रीत से 29 अप्रैल को गद्दी पर विराजमान होने को लेकर सवाल पूछा था। हनीप्रीत का यह जवाब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
राम रहीम हनीप्रीत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डेरा के स्थापना दिवस पर 29 अप्रैल को डेरामुखी की दत्तक पुत्री हनीप्रीत के गुरु गद्दी पर बैठने की चर्चाएं चल रही थीं। इन चर्चाओं पर हनीप्रीत ने विराम लगा दिया है। एक डेरा प्रेमी के सवाल का जवाब देते हुए हनीप्रीत ने सोशल मीडिया में स्पष्ट किया है कि पापा जी ही गुरु जी हैं और रहेंगे। गुरु गद्दी पर पापा जी ही थे और रहेंगे। हनीप्रीत का यह जवाब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
बता दें कि करीब डेढ़ सप्ताह पहले डेरा प्रमुख राम रहीम ने चिट्ठी भेज कर उनके बेटे व बेटी के विदेश में बच्चों को उच्च शिक्षा की पढ़ाई करवाने के बारे में जानकारी दी थी। इसके बाद राम रहीम की मुंह बोली बेटी हनीप्रीत के डेरा की गुरु गद्दी पर बैठने को लेकर चर्चाएं चल रही थीं।
ऐसे में सोशल मीडिया के जरिये एक डेरा प्रेमी ने हनीप्रीत से पूछा कि आप 29 अप्रैल को डेरा गुरु गद्दी पर बैठ रही हैं। इस पर हनीप्रीत ने साफ कर दिया है कि वे 29 अप्रैल को गुरु गद्दी पर नहीं बैठेंगी और डेरा प्रमुख राम रहीम ही गद्दी संभालेंगे।