फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Home Minister called and said, if justice is not given then I will personally come to Sirsa and investigate.

Sirsa News: गृहमंत्री ने फोन कर कहा, नहीं मिला न्याय तो मैं खुद सिरसा आकर करूंगा जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Nov 2023 10:33 PM IST
विज्ञापन
Home Minister called and said, if justice is not given then I will personally come to Sirsa and investigate.
सिरसा। होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में गांव मोरीवाला के युवक संगीत की मौत मामले में सोमवार को नया मोड़ आ गया। पुलिस की तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने की कार्रवाई से असंतोष जताते हुए रविवार देर रात को मृतक के परिजनों ने अंबाला में गृहमंत्री अनिल विज से मुलाकात की। गृहमंत्री को सारा घटनाक्रम बताया। जिसके बाद गृहमंत्री ने इस मामले में पुलिस अधिकारियों को फोन कर निष्पक्ष जांच करने के आदेश दिए। परिजनों के अनुसार गृहमंत्री ने फोन पर कहा कि पीड़ित को न्याय नहीं मिला तो मैं खुद सिरसा आकर जांच करूंगा। जिसके बाद परिजन गांव लौट आए। मामले को लेकर एसपी ने एसआईटी गठित की है।
विज्ञापन


गांव लौटने के बाद सोमवार को परिजन शव को लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे। जहां पर डीएसपी ने उनसे मुलाकात की और निष्पक्ष जांच करवाने का आश्वासन दिया। परिजन आश्वासन के बाद गांव लौट आए लेकिन 48 घंटे बीत जाने के बाद भी मृतक संगीत का अंतिम संस्कार अभी तक नहीं हुआ है। परिजनों के अनुसार मृतक का अंतिम संस्कार मंगलवार को गांव की पंचायत के फैसले के बाद किया जाएगा।
विज्ञापन

--------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के भाई प्रवीण ने बताया कि रविवार देर शाम को परिवार के लोग अंबाला गृहमंत्री अनिल विज से उनके निवास स्थान मिलने के लिए गए थे। वहां पर गृहमंत्री से हमारी मुलाकात हुई। उन्होंने आने का कारण पूछा तो हमने संगीत की हत्या मामले की सारी जानकारी उन्हें दी। गृहमंत्री ने हमारे सामने ही अधिकारियों को फोन कर संगीत की मौत मामले में कार्रवाई करने के आदेश दिए। इतना ही नहीं, उन्होंने पुलिस अधिकारी को कहा कि मृतक को न्याय नहीं मिला तो मैं खुद सिरसा आकर जांच करूंगा। प्रवीण ने बताया कि उनसे मुलाकात के बाद हम सभी गांव वापस आ गए ।

---
यह है मामला
गांव मोरीवाला के नाथ समुदाय के युवक संगीत की संदिग्ध परिस्थितियों में शनिवार देर रात को महाराणा प्रताप चौक स्थित एक निजी होटल में मौत हो गई। होटल स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी कि संगीत नाम युवक ने होटल के कमरे में खुदकुशी कर ली है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर परिजनों को सूचित किया कि संगीत ने खुदकुशी कर ली है। परिजन जब रात को मौके पर पहुंचे तो शव को देखकर उन्हें हत्या की आशंका हुई। रविवार को पुलिस पर हत्या का मामला दर्ज करने की परिजनों ने मांग की और खैरपुर चौक में धरने पर बैठ गए। वहीं किसान नेता भी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस ने सिविल लाइन थाना प्रभारी के आदेशों पर पुलिस ने युवती, एक होटल कर्मचारी व एक अन्य युवक पर हत्या का मामला दर्ज किया था।

---------------------------

डीएसपी हेड क्वार्टर जगत सिंह की अगुवाई एसआईटी गठित की गई है। टीम के अंदर सिविल लाइन थाना प्रभारी, महिला थाना प्रभारी और साइबर सेल के इंचार्ज होंगे। इस मामले में निष्पक्ष जांच की जाएगी।



-विक्रांत भूषण, एसपी

मृतक संगीत के परिजन मिलने के लिए आए थे। उन्हें समझा दिया गया है कि मामले की निष्पक्ष जांच होगी।
-जगत सिंह मोर, डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed