फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Hlp brainstormed on civic elections, Gopal Kanda said - No decision has been taken on whether we will fight together with BJP or not.

Sirsa News: निकाय चुनाव पर हलोपा ने किया मंथन, गोपाल कांडा बोले- भाजपा के साथ मिलकर लड़ेंगे या नहीं, इस पर नहीं हुआ फैसला

Sat, 28 Dec 2024 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 28 Dec 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
Hlp brainstormed on civic elections, Gopal Kanda said - No decision has been taken on whether we will fight together with BJP or not.
 कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते हुए हलोपा सुप्रीमो गोपाल कांडा।   स्रोत : स्वयं 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। निकाय चुनाव के लेकर राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गई हैं। शनिवार को हरियाणा लोकहित पार्टी की बैठक हुई, जिसमें निकाय चुनाव को लेकर मंथन किया गया। हलोपा के अध्यक्ष हलोपा कांडा ने कहा कि सबकी सहमति से योग्य उम्मीदवार को चुनाव में उतारा जाएगा। नगर परिषद चुनाव भाजपा के साथ मिलकर लड़ा जाएगा या नहीं इस पर अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। सरकार को पहले भी उन्होंने सहयोग किया है और आगे भी सहयोग जारी रहेगा।
शनिवार को कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ बैठक हिसारिया बाजार स्थित कैंप कार्यालय में हुुई। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा भी मौजूद रहे। गोपाल कांडा ने कहा कि सिरसा के चौतरफा विकास के लिए वे प्रतिबद्धता से कार्य कर रहे हैं। पहले से मंजूर करोड़ों के प्रोजेक्ट शीघ्र ही पूरे होंगे। उन्होंने कहा कि केवल बातें बनाने से विकास नहीं होता, योजनाओं को धरातल पर उतारना पड़ता है।
विज्ञापन

निकाय चुनाव को लेकर गोपाल कांडा ने कहा कि सेवाभाव लेकर जो भी उम्मीदवार वार्ड में पार्षद पद के लिए आगे आएगा, सबकी सहमति से उसे चुनाव में उतारा जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर परिषद अध्यक्ष के पद पर भी उपयुक्त और मजबूत उम्मीदवार उतारा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर जय सिंह कसुम्बी, कमल शर्मा, रमेश जैन, बृज लाल, राम लाल सैनी, मोहन लाल एडवोकेट, हरमंदर मराड मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed