फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   High alert in Sirsa Security increased outside Air Force, 8 police PCR and 2 ambulances also deployed

सिरसा में हाई अलर्ट: एयरफोर्स के बाहर सुरक्षा बढ़ाई, 8 पुलिस PCR व 2 एंबुलेंस भी तैनात की; गांवों में मची हलचल

Sun, 11 May 2025 10:20 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 11 May 2025 10:20 AM IST
सार

सिरसा एयरफोर्स के अंदर से आई आवाज ने आसपास के गांवों को हिलाकर रख दिया। 20 किलोमीटर तक एयरफोर्स की जवाब कार्रवाई की आवाज सुनाई। आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के गांवों के लोग अपनी छतों पर चढ़ गए।

विज्ञापन
High alert in Sirsa Security increased outside Air Force, 8 police PCR and 2 ambulances also deployed
सिरसा एयरफोर्स स्टेशन - फोटो : संवाद

विस्तार

पाकिस्तान के शुक्रवार रात को सिरसा पर किए गए हमले के बाद प्रशासन हाई अलर्ट मोड में आ गया है। भले ही एयरफोर्स ने हमलों का नाकाम कर दिया है। उसके बाद ही जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन मुस्तैद हो गया है। एयरफोर्स के आसपास के गांवों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। खासतौर पर मीरपुर और अहमदपुर गांवों में पुलिस बल तैनात किए जा चुका चुके है। इस बारे में जानकारी दी जा रही है। यदि हालात ज्यादा तनावपूर्ण होते है तो दोनों गांवों को खाली करवाया जा सकता है। 

विज्ञापन




वहीं, दूसरी ओर सुबह आठ बजे की एयरफोर्स की जवाबी कार्रवाई के बाद पुलिस फोर्स बड़े स्तर पर डबवाली रोड पर तैनात हो गई है। शहर की ओर से एयरफोर्स की सीमा शुरू होने के साथ ही एक पीसीआर, पुलिस वैन तैनात है। वहीं, डबवाली रोड के एयरफोर्स के वीआईपी गेट के सामने तीन पुलिस पीसीआर तैनात की गई है। दो एंबुलेंस तैनात की गई है। इसके अलावा आसपास गांवों में भी तीन से चार पुलिस की पीसीआर नियमित रूप से गश्त कर रही है। सभी आने जाने वालों पर नजर बनाए हुए है। इतना ही नहीं, डीसी और एसपी ने भी शनिवार को सुबह 11 बजे एयर फोर्स के बाहर का निरीक्षण किया। सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के एरिया पर बारिकी से नजर दौड़ाई। 
विज्ञापन




गांवों में मची हलचल
सिरसा एयरफोर्स के अंदर से आई आवाज ने आसपास के गांवों को हिलाकर रख दिया। 20 किलोमीटर तक एयरफोर्स की जवाब कार्रवाई की आवाज सुनाई। आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के गांवों के लोग अपनी छतों पर चढ़ गए। लोगों को लगा कि कहीं हमला हो गया है। इससे गांवों के लोगों में हलचल तेज हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन गांवों को करवाया जा सकता है 
इनमें मुख्य रूप से मीरपुर कॉलोनी, मीरपुर, अहमदपुर, सुखचैन ढाणी, केलनिया व झोपड़ा आदि गांवों को खाली करवाया जा सकता है। वहीं, एयरफोर्स के साथ लगती शहर तीन से चार कॉलोनियों को खाली करवाने की कवायद देखने को मिल सकती है। क्योंकि सभी कॉलोनियां एयरफोर्स के 1 किलोमीटर के दायरे में पड़ती है। वहीं, 3 किलोमीटर के गांवों को भी खाली करवाने का अंदेशा बना हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed