फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Health services will improve, the district gets 20 doctors, 14 will provide services in Sirsa

Sirsa News: स्वास्थ्य सेवाओं की सुधरेगी सेहत, जिले को मिले 20 डॉक्टर, 14 सिरसा में देंगे सेवाएं

Sat, 29 Mar 2025 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 29 Mar 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Health services will improve, the district gets 20 doctors, 14 will provide services in Sirsa
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को नए चिकित्सकों को अस्पताल आवंटित कर दिए हैं। जारी सूची के मुताबिक जिले को 20 मेडिकल ऑफिसर मिले हैं। इनमें से 14 नागरिक अस्पताल सिरसा में सेवाएं देंगे। इसके अलावा रानियां और ऐलनाबाद में 2-2 चिकित्सक नियुक्त हुए हैं, जबकि कालांवाली, डबवाली के हिस्से में एक- एक चिकित्सक आया है।

नागरिक अस्पताल सिरसा में रोजाना 1000 से 1200 तक ओपीडी रहती है। जिले में चिकित्सकों के 68 पद खाली होने के चलते 50 के आस पास चिकित्सक मिलने की उम्मीद थी। एक तिहाई चिकित्सक ही मिले है।डबवाली लंबे समय से चिकित्सकों की कमी से जूझ रहा है। भारत माला फोरलेन हाईवे व राजस्थान और पंजाब से जुड़ा होने के कारण डबवाली में स्वास्थ्य सेवाओं की ज्यादा जरूरत है। चोटाला स्वास्थ्य केंद्र में सर्जन तक नहीं है। ऐसे में डबवाली चिकित्सकों की उम्मीद लगाए हुए बैठा था, उन्हें महज 1 चिकित्सक मिला है।
विज्ञापन


:::::::::::::::::::

जिले में मेडिकल ऑफिसर के 48 पद रह गए खाली

जिले में के पीएचसी, सीएचसी, उप नागरिक अस्पताल डबवाली व नागरिक अस्पताल सिरसा में कुल 216 मेडिकल ऑफिसर के पद स्वीकृत हैं। जिसमें से 148 पद भरे हुए हैं और 68 पद खाली पड़े थे। इसमें 20 पदों पर मेडिकल ऑफिसर की तैनाती होने के बाद भी जिले में 48 पद मेडिकल ऑफिसर के खाली रह जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


::::::::::::::::::::::



बॉक्स

जिले में चिकित्सकों के पदों की स्थिति



मेडिकल ऑफिसर के कुल पद : 216

कितने जिले में डॉक्टर : 149

खाली पड़े पद : 68

:::::::::::::::

इस प्रकार मिले हैं चिकित्सक

सूर्या , नागरिक अस्पताल सिरसा।

अर्शिता अरोड़ा, नागरिक अस्पताल सिरसा।



विकास शर्मा, नागरिक अस्पताल सिरसा।



वीनू कुमार, नागरिक अस्पताल सिरसा।



गुरप्रीत, नागरिक अस्पताल सिरसा।



कुनाल पनसेजा, नागरिक अस्पताल सिरसा।



दीपिका, नागरिक अस्पताल सिरसा।



रुचिका माजोका, नागरिक अस्पताल सिरसा।



अनिल कुमार, नागरिक अस्पताल सिरसा।



मोनिका, नागरिक अस्पताल सिरसा।



विरेंद्र सिंह, नागरिक अस्पताल सिरसा।



नरेंद्र नेहरा, नागरिक अस्पताल सिरसा।



दृष्टि, नागरिक अस्पताल सिरसा।



विपिन, नागरिक अस्पताल सिरसा।



सौरव , सीएचसी ऐलनाबाद।



राहुल पूनिया, सीएचसी ऐलनाबाद।

मनीष कुमार, सीएचसी कालांवाली।

सुरेंद्र कुमार, सीएचसी रानियां।



दिक्शा, सीएचसी रानियां।

जतिन, सब-नागरिक अस्पताल डबवाली।



:::::::::::::::::::::::::

जिला अस्पताल में विशेषज्ञों की कमी

जिले में एक नागरिक अस्पताल, एक उप नागरिक अस्पताल है। इसके अलावा छह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और 16 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। जिला नागरिक अस्पताल में जहां स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए जिले में मेडिकल ऑफिसर की तैनाती की गई है वहीं, नागरिक अस्पताल अब भी विशेषज्ञों की कमी से जूझ रहा है। विशेषज्ञों के कई पद खाली पड़े है। नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों के 55 पद हैं। इनमें से 17 खाली हैं। 37 में से भी 10 चिकित्सक पीजी करने के लिए लंबे समय से छुट्टी पर चल रहे हैं। इसको लेकर अस्पताल प्रबंधन की ओर से कई बार उच्च अधिकारियों से पत्राचार किया गया है।




::::::::::::::::::::::::::::::

कोट्स

जिले में मेडिकल ऑफिसर की तैनाती की गई है। जिससे जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में अहम कदम है। इससे स्वास्थ्य सेवाओं में काफी बदलाव आएगा। -डॉ. महेंद्र भादू , सिविल सर्जन, नागरिक अस्पताल सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed