फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Health department will build Ayush dispensary in village Masitan

Sirsa News: गांव मसीतां में स्वास्थ्य विभाग बनाएगा आयुष औषधालय

Sat, 19 Oct 2024 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 19 Oct 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
Health department will build Ayush dispensary in village Masitan
सिरसा। गांव मसीतां में स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयुष औषधालय का निर्माण करवाया जाएगा। औषधालय के माध्यम से डबवाली के आसपास के गांवों को आयुष चिकित्सा पद्धति से उपचार की सुविधा मिल पाएगी। इससे करीब 20 गांवों के ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।
विज्ञापन


आयुष चिकित्सा पद्धति कोरोना काल में बेहद कारगर साबित हुई थी। प्रदेश भर में लोगों ने इस पद्धति पर अपना विश्वास जताया था। इसलिए निरंतर मरीजों की ओर आयुष चिकित्सा में बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाने की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन


पंचायती राज विभाग की ओर से आयुष औषधालय का निर्माण किया जाएगा। जिसको लेकर शुक्रवार को पंचायती राज विभाग की ओर से टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई है। विभाग द्वारा 46,73,819 रुपये की लागत से औषधालय के भवन का निर्माण
विज्ञापन
विज्ञापन

किया जाएगा।

कोरोना काल के बाद में निरंतर बढ़ रही मांग
कोरोना काल के बाद से ही आयुष चिकित्सा पद्धति की मांग बढ़ गई है। सरकार अब हर जिले में आयुष चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा दे रही है। जानकारी के अनुसार आयुष के अंतर्गत आयुर्वेद, होमियोपैथी, योगा, युनानी, सिद्धा आते हैं।

आयुष औषधालय में यह होती हैं सुविधाएं

आयुष औषधालय में ओपीडी की सुविधा मिलती है। यहां पर उपचार व दवाइयां उपलब्ध करवाई जाती है। इतना ही नहीं, योगा पद्धति को लेकर योगा विशेषज्ञ भी औषधालय में नियुक्त होते हैं। चिकित्सकों के अनुसार पुरानी बीमारियों से परेशान मरीज आयुष चिकित्सा पद्धति का सहारा लेते हैं। जो उनके लिए कारगर साबित हो रही है। इसके अलावा मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए भी आयुष पद्धति को लोग अपनाते हैं। जैसे खांसी, जुकाम के मौसम में पहले से बचाव रखना। इसके अलावा अन्य पद्धतियों का प्रयोग न करने वाले मरीज भी इस पद्धति से अपना उपचार करवाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed