फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Haryana Sikh Management Committee elections: 25 candidates including Sant Tilokewala and Daduwal filed 26 nomination papers.

हरियाणा सिख प्रबंधन कमेटी के चुनाव : संत तिलोकेवाला व दादूवाल सहित 25 प्रत्याशियों ने भरे 26 नामांकन पत्र

Sat, 28 Dec 2024 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 28 Dec 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Haryana Sikh Management Committee elections: 25 candidates including Sant Tilokewala and Daduwal filed 26 nomination papers.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कालांवाली/ऐलनाबाद। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की 40 सीटों पर 19 जनवरी को चुनाव होंगे। नामांकन के अंतिम दिन शनिवार को चार हलके से 21 पत्र दाखिल किए गए। संत बलजीत सिंह दादूवाल और उनकी पत्नी सुखमीत कौर ने वार्ड नंबर 35 हलका कालांवाली से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया, वहीं संत बाबा गुरमीत सिंह तिलोकेवाला ने वार्ड नंबर 36 हलका रोड़ी से नामांकन पत्र भरा है।
पहली बार हो रहे एचएसजीपी चुनाव को लेकर कालांवाली क्षेत्र के लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।शनिवार को सिरसा, ऐलनाबाद और डबवाली में भी नामांकन दाखिल किए गए। कालांवाली के वार्ड नंबर 35 से 6 नामांकन पत्र दाखिल हुए। रोड़ी के वार्ड नंबर 36 से 5, बडागुढ़ा के वार्ड नंबर 37 से 5, पिपली के वार्ड नंबर 38 से 10 नामाकंंन पत्र दाखिल हुए हैं। डबवाली में पांच नामांकन भरे गए हैं।
विज्ञापन



2 जनवरी को दोपहर 3 बजे तक वापस ले सकते हैं नामांकन पत्र

चुनाव आयोग ने 18 सितंबर को अधिसूचना जारी की थी। 20 दिसंबर से लेकर 28 दिसंबर तक नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इन भरे गए नामांकन पत्रों की जांच 30 दिसंबर को होगी। 31 दिसंबर को आदेश में संशोधन के लिए आवेदन किया जा सकता है। 1 जनवरी को पुनरीक्षण आवेदन पर उपायुक्त द्वारा निर्णय लिया जाएगा। वैध नामांकन पत्रों की सूची एक जनवरी को जारी की जाएगी। उम्मीदवार दो जनवरी को दोपहर 3 बजे तक अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। इसी दिन तीन बजे के बाद उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न वितरित किए जाएंगे। 19 जनवरी को सुबह 8 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक चुनाव होंगे और चुनाव बाद शाम को ही परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




नामांकन करने से पहले गुरुद्वारा साहिब में की अरदास
संत बाबा गुरमीत सिंह तिलोकेवाला के नेतृत्व में हलका कालांवाली, हलका रोड़ी, हलका बडागुढ़ा और हलका पिपली के कई प्रत्याशी व सिख श्रद्धालु गांव तिलोकेवाला स्थित गुरुद्वारा श्री निर्मलसर साहिब में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गुरुद्वारा साहिब में माथा टेककर अरदास की। इसके बाद अपने समर्थकों के साथ एसडीएम कार्यालय कालांवाली में पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया।

बॉक्स
इन प्रत्याशियों ने भरा नामांकन पत्र

वार्ड नंबर 35 हलका कालांवाली
दर्शन कौर निवासी मंडी कालांवाली, संत बलजीत सिंह दादूवाल निवासी गांव दादू, सुखमीत कौर निवासी गांव दादू, बिंदर सिंह निवासी गांव कालांवाली, गुरप्यार सिंह निवासी गांव कालांवाली, सोहन सिंह निवासी गांव दादू।

---
वार्ड नंबर 36 हलका रोड़ी

कुलदीप सिंह निवासी गांव फग्गू, जसबीर सिंह निवासी गांव थराज, संत बाबा गुरमीत सिंह तिलोकेवाला निवासी गांव तिलोकेवाला, गुरजंट सिंह निवासी गांव रोड़ी, बसंत सिंह निवासी गांव थराज।
--------------
वार्ड नंबर 37 हलका बडागुढ़़ा
मेवा सिंह निवासी सलामखेड़ा, अमृतपाल सिंह निवासी गांव ओढां, राजेंद्र सिंह निवासी गांव ओढ़ां, सुखपाल सिंह निवासी बडागुढ़ा, मोहिंद्र सिंह निवासी गांव सुबाखेड़ा।
--------------

वार्ड नंबर 38 हलका पिपली

जगतार सिंह निवासी मिठड़ी, हरबंस सिंह निवासी गांव पाना, तरसेम सिंह निवासी गांव जगमालवाली, गुरमीत सिंह निवासी गांव नौरंग, श्रवणजीत सिंह निवासी गांव नौरंग, परमजीत सिंह निवासी गांव माखा, सुरजीत सिंह निवासी गांव हस्सू, बलवीर सिंह निवासी गांव हस्सू, हरजिंद्र सिंह निवासी गांव असीर।


--------------
ऐलनाबाद से 11 उम्मीदवारों ने भरा नामांकन

ऐलनाबाद। हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी का चुनाव लड़ने के लिए उपमंडल कार्यालय में अंतिम दिन 11 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। प्रत्याशी जीत सिंह खालसा अपने समर्थकों के साथ उपमंडल कार्यालय पहुंचे और अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed