{"_id":"640f61e4ef2a1a954c0ca7b4","slug":"hafed-will-start-commercial-procurement-of-mustard-in-grain-markets-from-today-sirsa-news-c-21-1-78940-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: अनाज मंडियों में आज से सरसों की कॉमर्शियल खरीद करेगी हैफेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: अनाज मंडियों में आज से सरसों की कॉमर्शियल खरीद करेगी हैफेड
Mon, 13 Mar 2023 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 13 Mar 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। सरसों की फसल की कटाई शुरू होने के साथ अब कई क्षेत्रों के किसान उसे बेचने के लिए मंडी में लेकर पहुंच रहे हैं। सरकार ने अभी तक सरकारी खरीद शुरू करने को लेकर पत्र जारी नहीं किया है। इसके चलते मंगलवार से हैफेड कॉमर्शियल खरीद प्रक्रिया शुरू करेगी। हैफेड की ओर से सरसों में नमी के अनुसार ही खरीद की जाएगी। 20 मार्च को सरसों की सरकारी खरीद शुरू होने की उम्मीद है।
सरसों की सरकारी खरीद के लिए इस बार भी विभाग की ओर से 12 खरीद केंद्र बनाए गए हैं। यहां पर एमएसपी 5450 रुपये की अनुसार सरसों की खरीद की जाएगी मंडी में किसानों को सरसों का 4500 से 4800 तक भाव मिल रहा है। दूसरी तरफ सोसायटी कर्मचारियों ने मांगों को लेकर हड़ताल पर जाने की चेतावनी भी दी है। सोसायटी कर्मचारियों का कहना है कि अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता तो वह हड़ताल कर खरीद में सहयोग नहीं करेंगे। मंडियों में अभी दो से तीन सरसों की ट्रालियां लेकर किसान पहुंच रहे हैं। अब तक प्राइवेट व्यापारियों की ओर से 1740 क्विंटल सरसों की खरीद की जा चुकी है। इस वर्ष जिले में एक लाख 37 हजार 167 एकड़ में किसानों की ओर से सरसों की बिजाई की गई है।
जिले के इन केंद्रों पर होगी सरसों की खरीद
सरकार की ओर से इस वर्ष डबवाली, रिसालिया खेड़ा डबवाली, ऐलनाबाद, कालांवाली, खारिया, नाथूसरी चोपटा, ओढां, सिरसा, चौटाला, डिंग, कागदाना, जमाल में सरसों की खरीद की जानी है। जिसमें सरकारी एजेंसियों की ओर से नमी के अनुसार एमएसपी पर सरसों की खरीद की जाएगी। मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवा चुके किसानों की ओर से ही सरकार की ओर से खरीद की जाएगी।
विज्ञापन
वर्जन
मंगलवार से हैफेड कॉमर्शियल तौर पर सरसों की खरीद करेगी। सरकारी खरीद को लेकर अभी तक पत्र नहीं मिला है। पत्र मिलने के बाद ही सरकारी खरीद शुरू की जाएगी। इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। - वीरेंद्र मेहता, सचिव, मार्केट कमेटी सिरसा ।
समस्याओं को लेकर विभाग को पत्र लिखा गया है। उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता तो बुधवार को नरवाना मंडी में आयोजित होने वाली बैठक में हड़ताल का निर्णय लिया जाएगा। - हनुमान गोदारा, प्रदेश महासचिव, हैफेड सोसायटी।