फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Grievance Redressal Committee meeting: Minister in action, police station scribe suspended for bribery, ADC will investigate

कष्ट निवारण समिति की बैठक: एक्शन में मंत्री, रिश्वत के आरोप में थाने के मुंशी को किया सस्पेंड, एडीसी करेंगे जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Grievance Redressal Committee meeting: Minister in action, police station scribe suspended for bribery, ADC will investigate
ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला व जिलाअध्यक्ष भाजपा आदित्य देवीलाल रिश्ते में भाई है। लेकिन र? - फोटो : Sirsa
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता एक्शन में नजर आए। रिश्वत लेने के मामले में थाने के मुंशी को निलंबित करने के आदेश दिए। किशोरी के लापता होने के मामले में तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए। शिकायत के बावजूद कार्रवाई न करने पर पुलिस को फटकार भी लगाई।
बैठक में ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला ने ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश से जलभराव की समस्या उठाई और तुरंत समाधान की मांग की। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष ने रानियां क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं को प्रताड़ित करने, झूठे मुकद्दमे दर्ज के गंभीर आरोप लगाए। बैठक में 13 शिकायतों को सुना गया।
विज्ञापन

बुधवार को शहर के पंचायत भवन में दोपहर तीन बजे कष्ट निवारण समिति की बैठक हुई। इस दौरान ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला भी पहुंच गए। उन्होंने अपने क्षेत्र के गांवों में जलभराव की समस्या उठाई और ठहरे पानी को निकालने की गुजारिश की। इस पर मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने तुरंत अधिकारियों को निर्देश दिए। इसके अलावा अभय सिंह चौटाला ने बेसहारा पशुओं के लिए भी व्यवस्था करने की मांग की। बैठक के दौरान स्थानीय निकाय मंत्री अधिकारियों पर सख्त नजर आए। पिछल बैठक के दौरान बिना बताए गैरहाजिर रहे अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में आते ही मंत्री ने डीसी अजय सिंह तोमर से रिपोर्ट तलब की। डीसी ने बताया कि पिछली बैठक में 10 अधिकारी गैरहाजिर थे। उन सभी सेेे स्पष्टीकरण मांगा गया था। इसके बाद पता चला है कि चार का जवाब संतोषजनक आया है। 6 के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके अलावा बुधवार की बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों का ब्योरा भी मांगा। इस दौरान वीटा मिल्क से अधिकारी, नेशनल हाईवे बठओंडा से अधिकारी, आबकारी विभाग से डीईटीसी, पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड, हिसार से अधिकारी अनुपस्थित मिले। इन सभी के खिलाफ कार्रवाई के आदेश मंत्री ने दिए।
बैठक में कुल 13 शिकायतें रखी गई, जिनमें से नौ शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। बैठक में ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला, उपायुक्त अजय सिंह तोमर, अतिरिक्त उपायुक्त सुशील कुमार, एसडीएम सिरसा जयवीर यादव, एसडीएम ऐलनाबाद डॉ. वेद प्रकाश बेनीवाल, एसडीएम कालांवाली उदय सिंह, एसडीएम डबवाली राजेश पूनिया, जिलाअध्यक्ष भाजपा आदित्य देवीलाल सहित समिति के सदस्य उपस्थित थे।
पासपोर्ट वेरिफिकेशन की एवज में मांगी 1800 रुपये की रिश्वत, निलंबित करने के आदेश
सुनवाई के दौरान एक मामला सामने आया। गांव हारनी निवासी राजविंद्र कौर ने आरोप लगाया कि पासपोर्ट बनवाना था। हालांकि थाना के मुंशी ने 1800 रुपये रिश्वत के ले लिए। हालांकि शिकायत करने के बाद रुपये वापस भी कर दिए। मंत्री ने इस पर एक्शन लिया और तुरंत प्रभाव से सस्पेंड करने के आदेश दिए। साथ ही इस मामले की जांच एडीसी को सौंपी, ताकि आगे की विभागीय कार्रवाई की जा सके।
लाई डिटेक्टर मशीन नहीं होने से अटकी जांच, मिला आश्वासन
गांव मोठसरा निवासी राममूर्ति की शिकायत थी कि उसका पुत्र निजी फाइनेंस कंपनी में काम करता था। 14 मई, 2021 को ओटू घाट पर मृत पाया गया था। इस पर पुलिस विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अभी तक मृतक के मोबाइल की फोरेंसिक जांच व लाइव डिटेक्टिव की रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री ने कहा कि फिलहाल लाई डिटेक्टर मशीन से जांच करते हुए इस शिकायत पर गंभीरता से कार्रवाई की जाए। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री ने एक गांव निवासी महिला की नाबालिग बेटी को बहला फुसला कर ले जाने से संबंधित शिकायत पर संज्ञान लेते हुए पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि डीएसपी ऐलनाबाद स्वयं मामले की जांच करें।
प्रोत्साहन राशि की एवज में अधिकारी मांग रहे रिश्वत, मंत्री बोले: ये बदाश्त नहीं होगा, निलंबन के आदेश
बैठक के दौरान समिति सदस्य निताशा सिहाग ने मुख्यमंत्री अंतरजातीय विवाह शगुन योजना के तहत दिए जाने वाली प्रोत्साहन राशि की एवज में रिश्वत मांगने के मामले में मंत्री अधिकारियों पर नाराज हुए। उन्होंने दोषी को तुरंत सस्पेंड करने के निर्देश दिए। मंत्री ने निर्देश दिए कि एडीसी पूरे मामले की जांच करें, मामले में अगर कोई विभागीय अधिकारी या निजी व्यक्ति शामिल पाया जाता है तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाए। इसी प्रकार समिति सदस्य द्वारा शहर में बेसहारा पशुओं से होने वाले हादसों व सफाई व्यवस्था और बेहतर करने की शिकायत पर मंत्री ने नगर परिषद को निर्देश दिए कि शहर में सफाई व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाए। इसके अलावा पशुओं में लंपी बीमारी का प्रकोप खत्म होने पर बेसहारा पशुओं को गोशालाओं में भिजवाया जाए
अभय सिंह बोले: गांवों में जलभराव रहा तो बर्बाद हो जाएंगी फसलें
बैठक के दौरान ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि ऐलनाबाद क्षेत्र के कई गांवों का दौरा किया है। उन्होंने बताया कि कई गांवों में अभी तक जलभराव है। पानी जल्दी न निकला तो फसलें बर्बाद हो जाएंगी। इस पर संबंधित विभाग के अधिकारी से मंत्री ने जवाब मांगा तो उन्होंने दावा किया कि 43 पंप लगाए गए हैं। लेकिन अभञय सिंह चौटाला ने कहा कि ग्राउंड पर अधिकारी को भेजकर सच्चाई जान लें। इस पर मंत्री कमल गुप्ता न अधिकारियों को आदेश दिए कि इस पर गंभीरता से काम करें और 28 अगस्त से पहले समस्या का समाधान करवाएं।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने लगाए पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित करने के आरोप
बैठक के दौरान एक केस सामने आया। रानियां क्षेत्र से निर्मल सिंह ने बताया कि उस पर अधिकारियों ने झूठा मामला दर्ज करवा दिया। इस पर मंत्री ने जांच के आदेश दिए और एसई की ड्यूटी लगाई। इसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य देवीलाल ने हस्तक्षेप किया। उन्होंने कहा कि रानियां क्षेत्र में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित करने का काम किया जा रहा है और झूठे मुकद्दमे दर्ज किए जा रहे हैं। इस दौरान संबंधित विभाग के अधिकारी ने अपना पक्ष रखा तो बहस शुरू हो गई। इस पर मंत्री डॉ. गुप्ता ने हस्तक्षेप करते हुए दोनों को टोका। साथ ही चेतावनी दी कि अनुशासनहीनता कतई बर्दाश्त नहीं होगी। मंत्री ने आदेेश दिए कि इस मामले की जांच करें। यदि वाकई मामला झूठा है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मामले की जांच पहले एसई को दी गई लेकिन उन्होंने इंकार कर दिया तो एडीसी को जिम्मेदारी दी गई।

छात्राओं ने लगाए बस चालक पर अभद्रता करने के आरोप, मंत्री ने लिया संज्ञान
बैठक के बाद छात्राएं भी शिकायत लेकर पहुंचीं। राजकीय नेशनल कॉलेज की छात्रा सरला, मनीषा, अलका ने कहा कि वे शेरपुरा से सिरसा आती हैं। आरोप है कि बस चालक अभद्र तरीके से व्यवहार करता है। इस पर मंत्री ने तुरंत संज्ञान लिया और रोडवेज जीएम को तलब किया। उन्होंने मामले की जांच के आदेश दिए और कार्रवाई भी करने को कहा। छात्राओं ने कहा कि पहले भी बस चालक की शिकायत आई है। अब फिर वही हरकतें शुरू हो गई हैं।

कष्ट निवारण समिति की बैठक में अपनी गुम हुई बेटी का मामला रखते समय रोती हुई शिकायतकर्ता महिला।  सं?

कष्ट निवारण समिति की बैठक में अपनी गुम हुई बेटी का मामला रखते समय रोती हुई शिकायतकर्ता महिला। सं?- फोटो : Sirsa

बैठक के दौरान लोगों की शिकायत सुनते मंत्री डॉ. कमल गुप्ता व मंच पर उपस्थित ऐलनाबाद के विधायक अभय स?

बैठक के दौरान लोगों की शिकायत सुनते मंत्री डॉ. कमल गुप्ता व मंच पर उपस्थित ऐलनाबाद के विधायक अभय स?- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed