फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Grievance Redressal Committee meeting: Agriculture Minister orders suspension of range officer and SI

कष्ट निवारण समिति की बैठक : कृषि मंत्री ने रेंज ऑफिसर और एसआई को निलंबित करने के आदेश

Thu, 25 May 2023 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 25 May 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Grievance Redressal Committee meeting: Agriculture Minister orders suspension of range officer and SI
कष्ट निवारण समिति की बैठक में लोगों की समस्याएं सुनते कृ​षि मंत्री जेपी दलाल। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। पंचायत भवन में आयोजित कष्ट निवारण समिति की बैठक में प्रदेश के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने काम के प्रति लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को खूब फटकारा। मंत्री ने पेड़ काटे जाने के मामले में लापरवाही बरतने पर वन विभाग के रेंज ऑफिसर महेंद्र सिंह और रिश्वत मांगने पर एसआई को निलंबित करने के आदेश विभागीय अधिकारियों को दिए। इसके साथ ही एफआईआर दर्ज करने की भी हिदायत दी।
वीरवार को प्रदेश के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने बैठक में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत 16 लाभार्थियों को एक करोड़ 63 लाख रुपये की अनुदान राशि के चेक भी वितरित किए। बैठक में कृषिमंत्री के समक्ष कालुआना गांव निवासी दुनीराम ने पेड़ काटने की शिकायत रखी। उसने बताया कि पंचायत ने बिना किसी कानूनी प्रक्रिया के वन विभाग की जमीन से करीब 210 पेड़ों की कटाई करवा दी। इस पर मंत्री ने संबंधित अधिकारी से मामले की जानकारी ली। जिला वन अधिकारी ने बताया कि 210 पोल साइज पेड़ कटे हैं। मंत्री ने मौके पर रेंज ऑफिसर से जवाब मांगा, लेकिन वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद मंत्री ने लापरवाही बरतने पर रेंज ऑफिसर को निलंबित करने तथा सरपंच के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन




वहीं, एक अन्य मामले में गांव दड़बा कलां निवासी श्रवण कुमार ने कृषि मंत्री के समक्ष शिकायत रखी कि उसका अपने भाई के साथ जमीन को लेकर झगड़ा चला हुआ था। कोर्ट में उनके पक्ष में फैसला आया। इस पर उसका भाई व अन्य उनसे रंजिश रखे हुए हैं और उसे धमकी दे रहे हैं। श्रवण कुमार ने आरोप लगाया कि इस मामले में पुलिस न केवल लापरवाही बरत रही है, बल्कि बयान दर्ज करने के लिए भी रिश्वत मांगी गई। इसका उनके पास वीडियो भी है। इस पर मंत्री ने पुलिस अधिकारी से जानकारी मांगी। मंत्री ने इस मामले में संबंधित एसआई को सस्पेंड कर कार्रवाई करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed