फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Grain market filled with sacks, farmers and commission agents troubled by slow lifting

Sirsa News: बोरियों से अटी अनाज मंडी, धीमे उठान से किसान और आढ़ती परेशान

Fri, 19 Apr 2024 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 19 Apr 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Grain market filled with sacks, farmers and commission agents troubled by slow lifting
निरीक्षण करती टीम।
सिरसा। जिले अनाज मंडियों में गेहूं की आवक ने जोर पकड़ लिया है, लेकिन उठान कार्य काफी धीमा है। जिसके चलते जिले की मंडियां बोरियों से अट गई हैं। उठान नहीं होने से मंडी में गेहूं लेकर आने वाले किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं शुक्रवार को धीमी उठान प्रक्रिया को लेकर आढ़ती बिफर गए। उन्होंने प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि अगर उठान नहीं हुआ, तो वे हड़ताल पर चले जाएंगे। दूसरी तरफ मौसम ने भी किसानों और आढ़तियों की धड़कने तेज की हुई हैं। शुक्रवार को तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई।
विज्ञापन


बता दें कि अनाज मंडी में इस बार सरसों की बंपर आवक हुई है। दूसरी तरफ उठान का कार्य धीमा होने के कारण गेहूं उत्पादक किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अनाज मंडी बोरियों से अटी पड़ी हैं। शुक्रवार को उठान कार्य काफी धीमा रहा। मात्र कुछ कट्टों का ही उठान मंडी से हो पाया। वहीं दूसरी ओर खराब मौसम को देखते हुए गेहूं उत्पादक किसान भी लगातार मंडियों में अपनी गेहूं लेकर आ रहे हैं। लेकिन उनको ढेरियां लगाने के लिए मंडियों में जगह नहीं मिल रही है। मजबूरन किसानों को सड़कों पर ही गेहूं उतारना पड़ रहा है। अनाज मंडी से उठान न होने के कारण हालात काफी खराब हो गए। जिससे आढ़ती एसोसिएशन में भी काफी आक्रोश है।
विज्ञापन


शुक्रवार को आढ़ती एसोसिएशन सिरसा की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रधान मनोहर मेहता ने की। बैठक में एसोसिएशन के उपप्रधान प्रेम बजाज, सचिव दीपक मित्तल, सह सचिव महावीर शर्मा, पूर्व प्रधान हरदीप सरकारिया, हन्नी अरोड़ा, कृष्ण गोयल, डब्बू जैन, श्याम लाल गर्ग, सोहन लाल गर्ग, राजन बावा, मजदूर यूनियन से सोमनाथ सहित अन्य आढ़ती मौजूद रहे। बैठक में उपस्थित आढ़तियों ने ठेकेदार तथा हैफेड विभाग के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर रोष जताया। उन्होंने कहा कि हैफेड के अधिकारी व कर्मचारी आंख बंद करके बैठे हुए हैं। ठेकेदार के खिलाफ कोई एक्शन नहीं हो रहा है। ठेकेदार के पास माल उठाने के लिए पर्याप्त ट्रक नहीं है। इसका खामियाजा आढ़तियों व किसानों को उठाना पड़ रहा है। गेहूं बोरियों में भरा हुआ है, मगर उठान नहीं हो रहा है। ऊपर से मौसम भी खराब चल रहा है। ऐसे में यदि बारिश हो जाती है तो उसका नुकसान आढ़तियों को भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर बुलाया हैफेड डीएम को
इस दौरान आढ़तियों ने मौके पर आए हैफेड के डीएम मांगेराम से भी बातचीत की। प्रधान ने डीएम को साफ शब्दों में कहा कि माल उठाने वाले ठेकेदार को हिदायत देकर वाहनों की संख्या बढ़वाई जाए ताकि उठान कार्य तुरंत हो सके। साथ ही अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि 24 घंटे में मंडी में रखे गए गेहूं का उठान नहीं हुआ तो मंडी में पूर्ण रूप से हड़ताल की जाएगी। प्रधान ने कहा कि नियमानुसार जब तक मंडी में खरीदे गए गेहूं का उठान नहीं हो जाता, तब तक किसानों के खातों में पैसे नहीं आते हैं। किसान अपनी फसल बेच चुके हैं, मगर माल अभी तक मंडी में ही पड़ा हुआ है। इसलिए किसानों के खातों में पैसे नहीं आ रहे हैं। इस कारण किसानों को भी आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। वहीं आढ़ती भी परेशान हैं। नई ढेरी लगवाने के लिए मंडी में जगह नहीं मिल पा रही है।

गोदाम के निरीक्षण में 595 क्विंटल गेहूं मिला अतिरिक्त

सिरसा।
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता हिसार के सहायक उपनिरीक्षक साधू राम व मार्केट कमेटी सचिव सिरसा विरेन्द्र मेहता की टीम ने दूसरे दिन भी शहर में कार्रवाई की। शुक्रवार को शहर के मिनी बाईपास रोड सिरसा स्थित संतलाल सुरेश कुमार के गोदाम के निरीक्षण में 595 क्विंटल गेहूं अतिरिक्त पाए जाने पर 67834 रुपये जुर्माना लगाया गया। टीम की कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप की स्थिति रही।
सिरसा में सरसों की आवक व उठान

आवक- 435020 क्विंटल
उठान-254666 क्विंटल
बैलेंस-180354 क्विंटल
कुल उठान- 41 फीसदी
सिरसा में गेहूं की आवक व उठान
आवक-813564 क्विंटल
उठान-130579 क्विंटल
बैलेंस-682985
कुल उठान-16
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed